कोहराम लाइव डेस्क : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इज्जत बच गई। सरकार द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को 324 सदस्यों की नेशनल एसेंबली में हुई वोटिंग में उन्हें बहुमत हासिल हो गया। इमरान खान के पक्ष में 178 वोट पड़े।
इसे भी पढ़ें :अमेरिकी सैनिकों पर इराक में रॉकेट से हमला, कोई हताहत नहीं
सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री की हार के कारण आई नौबत
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख की हार की वजह से इमरान खान की सरकार को नेशनल एसेंबली में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करना पड़ा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नेशनल एसेंबली में प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले विपक्ष ने विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संसद के बहिष्कार का एलान किया था।
इसे भी पढ़ें :17 साल के बच्चे ने माता-पिता और बहन का कर दिया…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के श्रीलंका विजिट से इंडिया की बढ़ी…












