कोहराम लाइव डेस्क : यह खबर सामने आ रही है कि बुधवार को सुबह सात बजकर 20 मिनट पर पश्चिमी इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले संयुक्त बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे पर 10 रॉकेट दाग एक प्रकार से हमला किया गया। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबर प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर हमले में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है अमेरिका ने गत सप्ताह सीरिया-इराक की सीमा के नजदीक ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। उसके बाद यह पहला हमला है।
इसे भी पढ़ें :मार्च में 13 दिन बंद रहेगा बैंक जल्द निपटा लें अपना काम
सुरक्षा बलों ने खोजा लांच पैड
इराकी सेना की ओर से कहा गया है कि हमले किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लांच पैड को खोज लिया है। एक महीने के भीतर इराक पर यह दूसरा हमला है। इसे पोप फ्रांसिस के दौरे से जोड़ा जा रहा है। दो दिन बाद पोप फ्रंसिस देश के दौरे पर आने वाले हैं। दौरे में बगदाद, दक्षिणी इराक आदि को शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
16 फरवरी को उत्तरी इराक के एयरबेस को बनाया गया था निशाना
16 फरवरी को इराक में एक रॉकेट हमला हुआ था। इसमें नागरिक कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई थी। अमेरिका का एक सैनिक भी इस हमले में घायल हो गया था। इस हमले में रॉकेट से उत्तरी इराक में मौजूद एक एयरबेस को निशाना बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें : …और मर कर भी अमर हो गया 17 साल का युवक, 5 लोगों को दिया जीवनदान










