पोलार्ड का धमाका, श्रीलंका के इस गेंदबाज के 6 गेंद में मारे 6 छक्‍के

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

एंटीगा : वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने अपनी धमाकेदार पारी से टीम को जीत दिलाई। 33 वर्षीय पोलार्ड ने एंटीगा में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में छह गेंद पर छह छक्के मारकर श्रीलंका को बैकफुट पर ला दिया। वह ऐसा कारनामा करने वाले वेस्‍टइंडीज के पहले और दुनिया तीसरे बल्‍लेबाज बन गए। इससे पहले युवराज सिंह और हर्शल गिब्‍स ऐसा कर चुके हैं। युवराज 2007 के टी-20 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड के खिलाफ और गिब्‍स नीदरलैंड के खिलाफ 2007 के वनडे वर्ल्‍ड कप में ऐसा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : गुमला में CRPF जवान ने दबिया से हमला कर ससुराल के 8 लोगों को किया जख्‍मी, 4 रेफर

पोलार्ड के क्रिज पर आने से पहले श्रीलंका मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। अकिला धनंजय ने इससे पहले हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज को परेशानी में डाल दिया था। धनंजय ने लगातार तीन गेंद में इविन लुईस, क्रिस गेल और निकोलस पूरन को आउट किया था। लेकिन कप्तान पोलार्ड ने अकिला धनंजय के एक ओवर में 6 छक्के मारे।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…

पारी के छठे ओवर में पोलार्ड ने 6 छक्के मारे। वह  11 गेंदों में 38 रन बनाकर लौटे। श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत मिली, लेंडल सिमंस और इविन लुईस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की।

चौथे ओवर में धनंजय ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका को मैच में वापसी कराई, लेकिन कीरोन पोलार्ड और जेसन होल्डर ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वेस्टइंडीज ने 13.1 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दोस्‍त और दो अन्‍य ने किया कुकर्म, तीनों पहुंचे हवालात

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...