spot_img

17 साल के बच्‍चे ने माता-पिता और बहन का कर दिया मर्डर, जानें क्‍यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रूस : यूथ आक्रोश का बुरा रिजल्‍ट। रूस के एक शहर में एक 17 के बच्चे वदीम गोरबुनोव ने अपने माता-पिता और बहन का केवल इस वजह से मर्डर कर दिया, क्योंकि वे उससे स्कूल जाने के लिए कह रहे थे, जबकि वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। उसने कुल्हाड़ी से तीनों को मौत के घाट उतार दिया। कत्‍ल करने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें :लेवी वसूल उग्रवादी संगठन तक पहुंचाने वाले दो धराये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

सबसे पहले अपनी मां को कुल्‍हाड़ी से काटा

सबसे पहले वदीम ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। फिर जब उसके पिता आए तो उन पर हमला कर दिया। सबसे अंत में लड़के ने अपनी बहन को शिकार बनाया। पड़ोसियों का कहना है कि वदीम का परिवार काफी दोस्ताना व्यवहार रखता था और वह भी अपनी बहन की केयर करता था।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

मर्डर की गुत्‍थी सुलझाने में पुलिस को लगा समय

रूस की पुलिस को इस मामले की गुत्थी सुलझाने में बहुत समय लगा। पुलिस ने बताया कि बच्चे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद उनके मृत शरीर को बुरी तरह से कुचल दिया और फिर अपना कपड़ा पहना दिया, ताकि पुलिस वालों को लगे कि वह बच्चे की बॉडी है। बच्चे का 40 वर्षीय पिता पेशे से वेल्डर था। जांच की शुरुआत में पुलिस ने यह माना कि सबकी हत्या पिता ने ही की है और उसे ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने माना कि उसके पिता ने अपने बच्चे को भी मार दिया है।

इसे भी पढ़ें :बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

पुलिस के सामने बच्‍चे ने कुबूला जुर्म

रूसी इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने बताया कि पिता के चेहरे को बच्‍चे ने बुरी तरह कुचला दिया था। पुलिस ने क्राइम सीन से 362 किलोमीटर दूर बच्चे वदीम गोरबुनोव को पकड़ा। पुलिस के अधिकारियों को लड़के की मां गुल्या गोरबुनोव और 12 वर्षीय बहन यूलिया की लाश भी घर में ही मिली। वदीम से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बताया, ‘लड़के ने मर्डर करने की बात को स्वीकार कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...