spot_img
spot_img

OYO 3 जुलाई तक दे रहा जबरदस्त ऑफर… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : OYO के जरिये होटल बुक करने वालों के लिए बढ़िया खबर है। अगर आप बाहर जाते हैं और ओयो होटल या ओयो रूम में ठहरते हैं तो आपके लिए ओयो की तरफ से शानदार ऑफर है। भारत की फेमस ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट और प्लेटफार्म ओयो वर्ल्ड एमएसएमई डे (MSME Day) के मौके पर एक जबरदस्त स्‍कीम लाई है। इस स्‍कीम के तहत OYO अपने ग्राहकों को सस्ते में रूम बुक करने की सुविधा दे रहा है। रूम बुक करने पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह खास ऑफर OYO की तरफ से छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए है। वैसे बिजनेसमैन को 60-70 प्रत‍िशत तक की छूट ऑफर की जा रही है। ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट और प्लेटफार्म ओयो की तरफ से इस बारे में बताया गया क‍ि छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को उससे जुड़े होटलों में रुकने पर ल‍िम‍िटेड टाइम के लिए 60-70 फीसदी की छूट मिलेगी।

NOTE : OYO के official वेबसाइट https://www.oyorooms.com/coupons/ पर जाकर चेक कर सकते है।

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि यह सुविधा छोटे और मध्यम स्तर के कारोबार‍ियों के लि‍ए है।  इसका ऐलान विश्व एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) दिवस के मौके पर क‍िया गया। ओयो ने कहा है कि छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय से जुड़े लोगों को 27 जून से 3 जुलाई, 2022 तक ओयो होटल में रुकने पर 60-70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट देशभर में OYO की करीब 2,000 प्रॉपर्टी में 10 हजार से अधिक कमरों पर दी जा रही है।

क्या है MSME Day

वर्ल्ड MSMES डे हर साल 27 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। दुनिया भर में MSME दिवस 2022 का उद्देश्य वैश्विक आर्थिक विकास और सतत विकास के लिए MSME के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में लोगों के बीच सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना है। ताकि किसी भी देश के लिए कैसे MSMES रोजगार के अवसर पैदा करती है। माइक्रो-स्मॉल और मध्यम आकार के इंटरप्राइस दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाओं मजबूत पहलू हैं। इंटरनेशनल काउंसिल फॉर स्मॉल बिजनेस के अनुसार, MSMES के अंतर्गत जो फर्म 250 से अधिक लोगों को अपने फर्म में अपॉइंट नहीं करता है, ये एमएसएमई कुल रोजगार का 70 परसेंट और मध्यम आय वाले देशों में जीडीपी के 50 परसेंट हिस्सा है। माइक्रो-एंटरप्राइज में 10 से कम लोगों को रोजगार के लिए नियुक्त करते हैं, छोटे-बड़े एंटरप्राइज 50 से कम लोगों को नियुक्त करते हैं। इसके बाद आती है मध्यम आकार की कंपनियां जो 250 से कम कर्मचारी को नियुक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…

इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...