DE0GHAR : झारखंड के संथालपरगना प्रमंडल के अंतर्गत बाबानगरी देवघर में मंगलवार से एम्स में OPD सेवा की शुरूआत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नयी दिल्ली से इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास उपस्थित थे।
30 रुपये में किया जाएगा रजिस्ट्रेशन, सालभर होगा इलाज
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा की धरती पर झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा एम्स में मिलेगी। इलाज के लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एम्स की टीम से उन्होंने कहा कि वे सेवाभाव से काम कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। देवघर एम्स में ओपीडी की सेवा के लिए 30 रुपये में रजिस्ट्रेशन होगा। जांच के दौरान मरीजों को दवा दी जाएगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने पर मरीज साल भर तक इलाज करा सकेंगे। फिलहाल 20 से अधिक रोगों की जांच होगी।
रोजाना 200 मरीजों का होगा रजिस्ट्रेशन
देवघर एम्स में रोजाना 200 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। देवघर एम्स में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लिया गया है। डॉक्टरों के नाम व विभाग देवघर एम्स की वेबसाइट www.aiimsdeoghar.edu.in में भी है। ओपीडी में जांच, चिकित्सीय परामर्श व दवाइयां मरीजों को दी जायेंगी. हर तरह की बीमारी से संबंधित मरीजों को पूरी सलाह दी जाएगी। डॉक्टरों को अगर लगेगा कि मरीज दवा से ठीक हो सकते हैं तो उन्हें रियायत दरों पर रैन बसेरा बिल्डिंग में अमृत फार्मेसी से दवाएं दी जाएंगी। अलग-अलग दवाओं में 60 फीसदी तक छूट मिलेग।
रात में मरीजों के साथ रुक पाएंगे परिजन
पूर्वी भारत में देवघर एम्स में पहला रैन बसेरा बना है। इस रैन बसेरा में मरीज के साथ आनेवाले परिजन रात में रुक पायेंगे, उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल रैन बसेरा में एम्स के छात्रों की लैब की पढ़ाई होगी। छह माह बाद एम्स की अन्य बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद रैन बसेरा से छात्रों का लैब दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
Read more: बुखार लगते ही 6 बच्चों ने तोड़ा दम, गांव में हड़कंप
Read more: KBC-13 में रांची के ज्ञानराज ने जीते इतने रुपये, इन सवालों का दिया जवाब
Read more: गुमला में दो लोगोंं को धारदार हथियार से काट डाला
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
Read more: जमीन विवाद में मारा गया राजेंद्र, भागलपुर के शूटरों ने मारी थी गोली
Read more: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more: KBC-13 में रांची के ज्ञानराज ने जीते इतने रुपये, इन सवालों का दिया जवाब
Read more: मारा गया जन्नत, गुस्साये लोगों ने क्या किया, देखें वीडियो
Read more: राज मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Read more: स्वर्णरेखा नदी से मिली युवक की लाश
Read more: झारखंड में 2 IAS का तबादला, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार
Read more: JAC : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्लीमेंटरी परीक्षा
Read more: सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो












