गुमलाः दो लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में घटी।
अपराधियों ने थाना से 1 किलोमीटर दूर पुराना पेट्रोल पंप के सामने केला बागान में दो अधेड़ को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। मृतकों की पहचान एम देवादसु अैर लोकेश के रूप में की गई। सर्किल इंस्पेक्टर श्यामनंद मंडल ने बताया कि दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पिछले 15 सालों से घाघरा में आकर रह रहे थे और केला की खेती का काम करते थे।
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
Read more: BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर














