Mumbai : KBC-13 शो की शुरुआत सोमवार 23 अगस्त को हुई। शो के पहले कंटेस्टेंट बने झारखंड की राजधानी रांची के ज्ञानराज। शो की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़े गर्मजोशी के साथ की। पहले कंटेस्टेंट ज्ञानराज अमिताभ बच्चन के सामने काफी कॉन्फिडेंट नजर आये। ज्ञानराज ने शो में 3,20,000 रुपये जीते। 11वें सवाल में वह फंस गये। काफी सोच-विचार किया, मगर सही उत्तर नहीं पता था। यह सवाल साढ़े 12 लाख का था। 11वां सवाल था वो कौन सी भाषा थी, जिसमें आत्मकथात्मक बाबरनामा लिखी गई थी? इसका सही उत्तर था चगताई। शो में ज्ञानराज अपनी मां और बहन के साथ आये थे।
ज्ञानराज झारखंड की राजधानी रांची से 16 किलोमीटर दूर स्थित नगड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह एक यंग साइंटिस्ट हैं। यहां याद दिला दें कि ज्ञानराज को एक बार इसरो से ऑफर आया था, मगर उसी दौरान उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। इसके बाद ज्ञानराज ने इसरो के ऑफर को ठुकरा दिया था और अपनी मां का इलाज कराया था। उनका सपना है गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना। ज्ञानराज प्रधानमंत्री मोदी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति का हिस्सा हैं।
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
ज्ञानराज नगड़ी के एक छोटे से स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं। वह चाहते हैं कि झारखंड के बच्चों की भी भागीदारी इसरो में हो। इसलिए वे बच्चों को अलग-अलग वैज्ञानिक तरीके से पढ़ाते हैं। वह नगड़ी के बच्चों को रोबोटिक्स और ड्रोन बनाना सीखाते हैं।
ज्ञानरंजन से पूछे गये ये सवाल, जानिये सही जवाब
- डायलॉग को पूरा करें- ——– तुस्सी ग्रेट हो तोहफा कुबूल करो
उत्तर- जहापनाह
- मेंस और एडवांस के ज्वाइंट इंटरेंस एग्जाम किसके लिए होते हैं?
उत्तर- JEE एग्जाम्स
- कौन सी कहावत का मतलब डींगे मारने से है?
उत्तर- शेखी बघारना
- एक गिलास पानी में बर्फ का तैरना फिजिक्स के किस सिद्धांत का उदाहरण है
उत्तर- आर्किमिडीज का सिद्धांत
- नंदीस्वर और चंद्रनाथ किस भगवान के नाम हैं
उत्तर- भगवान शिव
- फिल्म में किस किरदार ने कहा था कि- ‘जब तक छोड़ेंगे नहीं, तब तक तोड़ेंगे नहीं’ ? इस प्रक्रिया में उन्हें 22 साल लग गए.
उत्तर- दशरथ मांझी
- किस प्रख्यात लेखक की कहानी दुनिया के अनमोल रत्न कानपुर के उर्दू जरनल जमाना में प्रकाशित हुई?
उत्तर- मुंशी प्रेमचंद
- दिखाए गए वीडियो में कौन सा किसान नेता इंटरव्यू देता नजर आ रहा है?
राकेश टिकैत
- साल 2021 में राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड के दिन किस देश की आर्म्ड फोर्स ने हिस्सा लिया था
उत्तर- बांग्लादेश
- उस टैक्सीकैब का नंबर क्या था जिसका इस्तेमाल कर एस रामानुजन से मिलने गणितज्ञ जी एच हार्डी पहुंचे थे? अब इसे हार्डी-रामानुजन नंबर के नाम से जाना जाता है
1729
- वो कौन सी भाषा थी जिसमें आत्मकथात्मक बाबरनामा लिखी गई थी?
चगताई
Read more: BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर















