LATEHAR : लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लात पंचायत के लात गांव में नवविवाहित दंपती की सोमवार को लाशें मिली है। अलग-अलग स्थानों पर फंदे से झूलती उनकी लाशें मिली है। यह हत्या है या सुसाइड, अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों ने पिछले साल ही प्रेम विवाह किया था। रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर युवक अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके पहुंचा था। मृतक दंपती की पहचान अनुज उरांव (34) और रविका कुमारी (28) के रूप में की गई है। छिपादोहर थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि पूरे मामले में परिवार के लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घर से बाहर चला गया था पति
जानकारी के अनुसार, अनुज पत्नी रविका को लेकर लात गांव उसके मायके आया हुआ था। रविवार दोपहर में लोगों ने देखा कि अनुज घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर जा रहा है। देर शाम उसके वापस नहीं लौटने पर जब घर का दरवाजा खोला गया तो फंदे से झूलता हुआ रविका का शव मिला। इसके बाद उसके पति को ढूंढने का प्रयास किया गया तो पास के ही जंगल में एक पेड़ से अनुज की लाश लटकी हुई मिली।
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल
Read more:JAC : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्लीमेंटरी परीक्षा
Read more:BREAKING : दो Bike की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Read more:8 साल बाद गायब बच्चे का मिला सुराग, जमीन खोदकर निकाला कंकाल
Read more:गुंडा टैक्स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:बीवी मोटी थी, देखें क्या हो गया…
Read more:जिद ऐसी कि बहन ने खो दिया भाई
Read more:पंजशीर घाटी में जंग का ऐलान












