Ranchi : 55 साल के जन्नत अंसारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा गांव के बहेरागढ़ा पुल के पास मिली। जन्नत अंसारी के मारे जाने की फैली खबर के बाद उसके गांव के लोगों का गुस्सा उबाल पर है। उसका घर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरुपीरी पंचायत चाया गांव में है। गुस्साये लोगों ने रास्ते पर ही शव को रोक दिया है। आक्रोशित लोग मौके पर बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। उनकी मांग है कि हत्यारों को 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्तार करे, वहीं आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
Read more: BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
Read more: BREAKING : दो Bike की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Read more: गुंडा टैक्स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो










