spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय दौरे के पहले दिन सोमवार को जर्मनी पहुंचे। वहां उनका जोरदार स्‍वागत किया गया। भारतीयों ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाये। वहां पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मिले। इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन लेवल मीटिंग में शामिल हुए। इसमें भारत-जर्मनी के बीच ग्रीन एनर्जी पर अहम समझौता हुआ। पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत और जर्मनी ने हरित हाइड्रोजन कार्यबल स्थापित करने का निर्णय लिया। इसी के साथ भारत यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में त्वरित प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जर्मनी दौरे पर जर्मन और भारतीय कंपनियों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। पीएम की चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लेकर कई सरकारी अफसर भी शामिल रहे।

यूक्रेन-रूस जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यूक्रेन के संकट के आरंभ से ही हमने तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया था कि विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है। हमारा मानना है कि इस युद्ध में कोई विजयी पार्टी नहीं होगी, सभी को नुकसान होगा, इसलिए हम शांति के पक्ष में हैं।

यूक्रेन संघर्ष से उथल-पुथल के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, विश्व में खाद्यान्न और फर्टिलाइजर की भी कमी हो रही है। इससे विश्व के हर परिवार पर बोझ पड़ा है, किंतु विकासशील और गरीब देशों पर इसका असर और गंभीर हो रहा है।

आईजीसी में कई अहम मुद्दों पर पेश हुईं रिपोर्ट्स

दोनों पक्षों के भाग लेने वाले मंत्रियों और अधिकारियों ने आईजीसी के विभिन्न पहलुओं संबंधी अपनी बैठकों पर संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विदेशी, सुरक्षा, आर्थिक, वित्तीय नीति, वैज्ञानिक और सामाजिक विनिमय, जलवायु, पर्यावरण, सतत विकास और ऊर्जा से जुड़े मुद्दे शामिल थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने भारत की ओर से प्रस्तुतियां दीं।

Read More : हजारीबाग में महिला का मर्डर, आंख भी फोड़ी, इस हाल में फेंका

Read More : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

Read More : पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो

Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्‍म, खौफनाक वीडियो आया सामने

Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...