spot_img
spot_img
spot_img

डॉ बीरनाथ अघोरी की बरसी पर अघोड़ियों का रांची में हुआ बड़ा जुटान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : करीब 3 साल पहले समाधि लेने वाले डॉ बीरनाथ अघोरी की बरसी मनाई गई। शुक्रवार को आयोजित बरसी पर पूरे देश भर से करीब 350 नाथपंथी अघोरियों का जुटान राजधानी रांची में हुआ। यह जुटान चंद्र अघोर आश्रम, सुकुरहुटू, कांके में हुआ। नटेश्वरी पंथ के सरमथा और अंबाला गद्दी के पीर मनसा पीर के सानिध्य में आज यानी शुक्रवार को पूरे दिन बरसी कार्यक्रम चला। मनसा पीर के साथ-साथ संप्रदाय जमात 12 के महंत योगी किशन नाथ जी का भी पदार्पण कपूरी की पहाड़ी आश्रम से हुआ। उन्होंने भी कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। चंद्र अघोर आश्रम के महंत चंद्र भूषण मिश्रा के अनुसार बरसी कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। संतों ने आहार ग्रहण किया। वहीं विशाल भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देश-विदेश से आये सभी संतों को भेंट पूजा के साथ कल यानी शनिवार को विदाई दी जायेगी।

   

चंद्र अघोर आश्रम के महंत चंद्र भूषण मिश्रा अघोरी के गुरू डॉ बीरनाथ अघोरी ने करीब तीन साल पहले तन सेवा हेतु चंद्र अघोर आश्रम को चुना था। अपने शिष्यों से करीब एक साल सेवा लेने के बाद यहीं ब्रहालीन हो गये। महंत चंद्र भूषण मिश्रा के अनुसार इस साल उनकी बरसी पर हरियाणा के एक साधु औघड़ पीर कुमार नाथ ने यहां शरीर त्याग दिया। इनका तिया कार्यक्रम बरसी के साथ ही मनाया गया। नाथ संप्रदाय के सबसे प्रतिष्ठित दादा गुरू डॉ रामनाथ अघोरी के शिष्य रहे डॉ बीरनाथ अघोरी की बरसी कांके के सुकुरहुटू में चंद्र अघोर आश्रम में यादगार बन कर रह गई।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे अमित शाह

इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule

इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत

इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट

इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat

इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें

इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu

इसे भी पढ़ें :#Rishabhpant से मिलने पहुंची उर्वशी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...