spot_img

खूंटी पुलिस को देखते ही सीने में दर्द उठा, चल बसा एक बुजुर्ग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KHUNTI : छापामारी के लिये घर में घुसी खूंटी पुलिस की आवाज सुनते ही बुजुर्ग निजामुद्दीन के सीने में दर्द उठी और वो चल बसे। लगभग 75 से 80 साल के निजामुद्दीन की मौत हो जाने के फैली खबर के बाद उग्र ग्रामीणों ने रेड टीम में शामिल सारे पुलिस को बंधक बना लिया। वहीं उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों का इल्जाम था कि पुलिस घर के तीन दरवाजे को तोड़ अंदर आई थी। वहीं जोर-जोर से बोल रही थी। उनका बर्त्ताव भयावह था। पुलिस वांटेड इजहार अहमद उर्फ कल्लू की खोज में घर में घुसी थी। बुजुर्ग की मौत के बाद खूब हाय-तौबा मची। वहीं पुलिस को बंधक बना लिये जाने की खबर ने पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी। खूंटी के SDO, DSP से लेकर कई थानों की पुलिस पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। उग्र ग्रामीण शुरू में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। गुस्साये ग्रामीणों को खूब समझाया-बुझाया गया, तब जाकर भोर में बंधक बने पुलिसकर्मियों को आजाद किया गया। मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारी निजामुद्दीन की मौत पर गहरा दुख जताया। वहीं खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने ऐलान किया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। पुलिस की भूमिका और हरकत की जांच की जायेगी। जो कोई दोषी पाये जायेंगे, उन्हें नहीं बख्शा जायेगा। यह वारदात खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के रोड़ो गांव में हुई।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बेचने के इल्जाम में वांटेड इजहार अहमद उर्फ कल्लू की खोज में पुलिस उसके घर गई थी। छापामारी के क्रम में ही घर में मौजूद कल्लू के परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य को निजामुद्दीन को हार्ट अटैक हो गया। लगभग 80 साल के निजामुद्दीन को बचाया नहीं जा सका। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने मीडिया को बयान दिया कि कुछ लोगों को इल्जाम है कि रेड करने गई पुलिस ने बुजुर्ग को भी धक्का दिया। मजिस्ट्रियल जांच में सारी बातें सामने आ जायेगी। बुजुर्ग के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

इसे भी पढ़ें : CM योगी सर, मेरी शादी है, आप आएं लेकिन उससे पहले जरूर करवा दें ये काम

इसे भी पढ़ें :Best Honeymoon Destination : शानदार लम्हों के पल का ”स्टेटस” अलग सुकून दे जायेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…

इसे भी पढ़ें :CRPF के जवान ने साथियों को मार दी गोलियां

इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…

इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...