Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को तरह-तरह की नई सुविधाएं देने पर लगातार काम कर रहा है। अब उसके नए प्लान में धार्मिक यात्रा भी शामिल हो गई है। इसके लिए रेलवे एक खास पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको अयोध्या, सीतामढ़ी समेत कई जगह सफर करने का मौका मिलेगा। रेलवे रामायण यात्रा कराएगा। इस पैकेज में आप 18 फरवरी 2022 से लेकर 26 फरवरी 2022 तक सफर कर सकते हैं। यह पैकेज पूरे 8 दिन का होगा। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्सट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक http://bit.ly/3UWjxBF पर विजिट कर सकते हैं।
इन जगहों पर जाकर घमने की सुविधा
रेलवे के इस पैकेज का नाम ‘होली रामायण यात्रा’ है। इसमें आपको अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, प्रयागराज, वाराणसी और चित्रकूट घूमने का मौका मिलेगा। आपको स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से सफर करने का अवसर मिलेगा।
इतना करना होगा खर्च
रेलवे के अनुसार, इस पैकेज में स्टैंडर्ड यानी स्लीपर क्लास के लिए 15,770 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा। कंफर्ट क्लास के लिए 18575 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होंगे। इसके अलावा रहने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी, जो डबल और ट्रिपल शेयरिंग के बेसिस पर होगी। 1 लीटर पानी की बोतल भी रोजाना मिलेगी।
Dive deep into devotion and spirituality with the HOLY RAMAYANA YATRA EX ITWARI tour package from #IRCTC. Visit Ayodhya, Sitamarhi, Janakpur, Buxar, Prayagraj, Varanasi & Chitrakoot to experience the utmost pious vibe. Package starting at ₹15,770 onwards.https://t.co/o8ZhwUKK4j
— IRCTC (@IRCTCofficial) November 21, 2022












