Kohramlive (Nandni/Arti): Best Honeymoon Destination- लगन के दिन हैं। ट्रेनों और बसों में टिकट की मारामारी, वेटिंग टिकट मिलते ही शेटिंग के जुगाड़ में हर कोई। चारों दिशा में कहीं न कहीं शादी की तैयारी। नाते-रिश्तेदारों का आना-जाना। वरमाला के बाद विदाई। विदाई के साथ ही खुशरंग ख्वाबों का भी उड़ान। ठंड के इस मौसम में हनीमून के लिये खूबसूरत लम्हों वाली जगहों की तलाश में संभवतः हर नये जोड़े। एक ही सोच भीड़ से दूर सुकून के पल कहां और कैसे मिले, ताकि मोबाइल में स्टेटस अलग सुकून और ताउम्र याद डे जाये। अपने देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत वादियां। इनमें से कुछ जगहों के बारे में जाने…
Best Honeymoon Destination
डलहौजी
डलहौजी को हनीमून का पसंदीदा जगह माना जाता है। यहां प्रकृति के शानदार नजारें हैं। अंग्रेजों के जमाने की कलाकारी भी बेजोड़ है। डलहौजी हिल स्टेशन को ब्रिटिश काल में बसाया गया था। इस हिल स्टेशन का नाम भी लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया है। यहां पर ब्रिटिश आर्किटेक्चर के शानदार नमूने हैं। कुदरत की देन का यहां भरपूर मजा उठाया जा सकता है।
गंगटोक
ठंड के इस मौसम में गंगटोक में घूमने का आइडिया बेहतर हो सकता है। पहाड़ों पर गजब की शांति। गंगटोक हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां उगते सूरज को देखने का एक अलग ही मजा है। चारों तरफ झील और प्राकृतिक छंटा के नजारों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
कुर्ग
कुर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड माना जाता है। सुहावना मौसम के लिये कुर्ग सबसे बेस्ड डेस्टिनेशन हो सकती है। कर्नाटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह मान सकते हैं। कॉफी प्लांटेशन और किले देखने लायक है।
ऊटी
भारत के सबसे मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ऊटी। यहां दिसंबर के महीने में घूमने का मजा ही अलग है। दुनिया की धरोहर की लिस्ट में शामिल ऊटी सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। यहां के माउंटेन बेहद आकर्षक हैं। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती गजब का है। नवम्बर से लेकर फऱवरी महीने तक ये जगह सैर के लिए परफेक्ट है।
नैनीताल
बड़े-बड़े चट्टानों से घिरे गहरी झील और बर्फ से ढंके पहाड़ों की चोटी को नई नवेली दुल्हनियां के साथ देखने का एक अलग ही मजा है। नैनीताल हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां उतारी गई तस्वीरें स्टेटस में लगाने लायक।
तीर्थन वैली
यह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से कुछ दूरी पर है। जो कोई कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं, उनके लिए यह पसंदीदा जगह है। यहां तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह कई तरह की एक्टिविटीज करायी जाती है, जैसे रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग..। दिल्ली से तीर्थन वैली आने में एक रात का समय लगता है।
अल्मोड़ा
Almora को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की वादियां, बर्फ के पहाड़, हरे भरे घास से बिछी मैदान, झील-झरने अद्भूत हैं। नैना देवी, कॉर्नर, कटारमल मंदिर गजब की शांति और सुकून दे जाती है। अल्मोड़ा एक शानदार हिल स्टेशन भी है।
चेरापूंजी, मेघालय
नेचर लवर्स के लिए चेरापूंजी किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहां बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल भी हैं। चेरापूंजी में कुछ जगहों पर डबल डेकर रूट ब्रिज का नजारा अलग मजा दे जाता है। गांवों की साफ-सफाई देख लोगों का मन गदगद हो जाता है। यह शहर गर्मी में भी कूल-कूल का अहसास कराता है।
कुन्नूर, तमिलनाडु
यह जगह एडवेंचर, शांति और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है। यहां तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां नीलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन और चाय बागान घूमने का सबसे बेहतर जगह है। एक से बढ़कर एक रिजॉर्ट है।
मुन्नार, केरल
Munnar केरल का यह Hill Station पूरी दुनिया में फेमस है। मुन्नार शब्द असल में एक मलयालम शब्द है जिसका मतलब होता है, तीन नदियों का संगम। मुन्नार में मधुरापुज़हा,नल्लथनी, और कुंडली यह तीनों नदियां मुन्नार में एक ही जगह पर मिलती है।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग अपनी खूबसूरत मोनेस्ट्री और पिक्चर परफेक्ट सीनरी के लिए जाना जाता है। आप अगर नेचर में खो जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। सताने वाली गर्मी से बचने का सबसे परफेक्ट जगह है तवांग।
कसोल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसा एक छोटा सा गांव है कसोल। ट्रेकर्स, बैगपैकर्स और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी और तोश गांव में याद समेटने के बहुत कुछ है।
औली
यह भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। सर्दियों के लिए यह बेस्ट स्कीइंग डेस्टिनेशन है। हरियाली औली का अपना गहना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है।
मिरिक, वेस्ट बंगाल
मिरिक पश्चिम बंगाल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस है। गर्मियों में भी यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर आप मिरिक लेक, ऑरेज ऑर्चिड, बुंगकुलुं, चाय के बागान, आदि जगहों पर घूम सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…






