spot_img

Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जिन ग्राहकों के ‍पैसे पीएसीएल इंडिया लिमिटेड (PACL Indian Ltd)/ पर्ल्‍स में फंसे हैं, उनके पैसे वापस होंगे। PACL में पैसा (PACL Refund) लगाने वालों के खाते में जल्द ही उनका पैसा आ सकता है। सेबी ने जानकारी देकर बताया है कि निवेशकों के पैसे को लौटाना शुरू हो चुका है। कुछ क्लेम ऐसे हैं, जिनमें एक से ज्यादा खामियां हैं तो इस तरह के दावों वालों का पेमेंट नहीं किया गया है।

समिति का किया गया है गठन

आपको बता दें रिटायर्ड जज आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में बैठक की गई है, जिसमें बताया गया है कि पीएसीएल का पैसा लौटाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसके जरिए ही निवेशकों का पैसा वापस किया जा रहा है।

सेबी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन भी लोगों ने 15,000 रुपये के लिए क्लमे किया था, उनके पात्र आवेदकों को रिफंड का पैसा जारी कर दिया गया है। जिन निवेशकों के फॉर्म में कुछ गतलियां थी सिर्फ उनका पैसा ही रुका हुआ है, तो वे घर बैठे ऑनलाइन इस तरह की गलतियों को सही कर सकते हैं।

2020 से मिल रहा है रिफंड

PACL निवेशकों को उनका पैसा वापस करने की प्रक्रिया साल 2020 जनवरी से हो गई है, जिसके तहत 5000 रुपये तक के क्लेम कर सकते थे। इसके बाद जनवरी 2021 के बीच में निवेशकों को 10,000 रुपये तक का क्लेम करने के लिए आवेदन करने को कहा गया था। अप्रैल 2022 में सेबी ने निवेशकों से 10001 से लेकर 15000 रुपये तक का रिफंड करने का आवेदन मांगा है।

किस तरह सही कर सकते हैं गलतियां

आपको बता दें इस समय आप 15000 रुपये तक के रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। इसमें आवेदन में मिली खामियों को दूर करने के लिए जनवरी 2023 तक का समय दिया गया है यानी आपके पास में अभी भी 2 महीने का समय है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको आवेदन में हुई गलतियों को सही करने के लिए सबसे पहले sebipaclrefund।co।in पर जाना है। इसके बाद में अपने फॉर्म में हुई किसी भी गलती को दूर कर सकते हैं। आपके पास में 31 जनवरी 2023 तक का समय है। यह विंडो सिर्फ जनवरी तक ही खुली है। इसके बाद आप गलती को सही नहीं कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस

इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।