Ranchi : आसनसोल के अंडाल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। कई के रूट बदले गए हैं। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों की जानकारी जरूरी है।
कैंसिल की गई ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/11/2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/11/2022 तक बर्द्धमान से रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/11/2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/11/2022 तक हटिया से रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या – रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/11/2022 को कामाख्या से रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 30/11/2022 को रांची से रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले
- ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/11/2022 से दिनांक 28/11/2022 तक अपने निर्धारित मार्ग भागलपुर – साहिबगंज – अंडाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर – बांका – जसीडीह – कुलटी लिंक केबिन – प्रधान खाटा होकर चलेगी और ट्रेन का बांका, मधुपुर एवं चित्तरंजन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
- ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/11/2022 से दिनांक 29/11/2022 तक अपने निर्धारित मार्ग अंडाल – साहिबगंज – भागलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रधान खाटा – कुलटी लिंक केबिन – जसीडीह – बांका – भागलपुर होकर चलेगी और ट्रेन का चित्तरंजन, मधुपुर एवं बांका स्टेशनों पर ठहराव होगा।
- ट्रेन संख्या 13425 मालदाटाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/11/2022 को अपने निर्धारित मार्ग पाकुड़ – रामपुरहाट – दुर्गापुर – आसनसोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर – झाझा – कुलटी लिंक केबिन – प्रधान खाटा होकर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदाटाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/11/2022 को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल – दुर्गापुर – रामपुरहाट – पाकुड़ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रधान खाटा-कुलटी लिंक केबिन-झाझा-भागलपुर होकर चलेगी।
ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा
खड़गपुर मंडल के कनिमहली स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर ट्रेन संख्या 08151 टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब 29 नवंबर को अपने निर्धारित समय 15:15 बजे के बजाए 1 घंटे 30 मिनट विलंब से यानी 16:45 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन हुआ है। लिंक रैक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/11/2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया हैं। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 240 मिनट विलम्ब से यानी 18:25 बजे रांची से प्रस्थान की।
रांची और हटिया स्टेशन पर अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ
रांची रेल मंडल पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद योजना’ के तहत रांची और हटिया स्टेशन पर अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ किया गया है। रांची स्टेशन पर शिल्पकार महिला विकास समिति, ग्राम गुडचीरा, सपरोम औक हटिया स्टेशन पर उद्यमी महिला विकास संगठन, फरशबेड़ा, सिमडेगा की ओर से हस्तशिल्प कला यानी हाथ से बुने थैले, तरह-तरह के जूट बैग और कई तरह के अचार की बिक्री की जा रही है. अगले 15 दिनों के लिए अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। बता दें कि देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष के खास उत्पादों की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : घूसखोरों को माफी नहीं, क्या बोल गईं CO नीतू, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सबसे बड़ा डाका, 15 मिनट में 8 करोड़, CCTV फुटेज में 6 डकैत, देखें…
इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :भारत लोकतंत्र की जननी, युवा संविधान को समझें, यह आज की अहम जरूरत : PM
इसे भी पढ़ें :सभी को सुलभ हो न्याय : CJI चंद्रचूड़
इसे भी पढ़ें :JKSSB करेगा 1045 जेई की बहाली, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें :SAIL में 245 मैनेजमेंट ट्रेनी की होगी बहाली, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई










