SIWAN : एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों का जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं। फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। घटना बिहार के सिवान के सदर अस्पताल की है। जानकारी के मुताबिक, सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया।
सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि
महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया। आपको बता दें कि ऐसा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। महिला जिले में स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जिसको डॉक्टर ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई थी। डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे खिलाफ जांच हो तो वह CBI करे’
इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)








