spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी वृद्ध महिला, 8 दिनों तक बारिश का पानी पीकर दी मौत को मात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ब्राजील : एक खबर सामने आ रही है। एक वृद्ध महिला अचानक से गायब हो जाती है। वृद्ध महिला ने कड़े संघर्ष के बाद मौत को मात देने में कामयाबी हासिल की है। डोना गेराल्डा नाम की 76 साल की ये महिला ब्राजील के करवेलो शहर में रहती हैं । दरसल महिला एक 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई थी। वो आठ दिनों तक डोना इसी गड्ढे में फंस कर रह गई थीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें :OMG! इस महिला ने दिया बकरे को जन्‍म, तीन साल रही प्रेगनेंट

डोना के गायब होने के बाद

डोना के पड़ोसियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया था। उन्होंने स्थानीय दुकानों, अस्पतालों और यहां तक कि कब्रिस्तान को भी तलाशा लेकिन उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई।  इसके बाद आस-पास के लोगों ने साथ मिलकर एक सर्च पार्टी बनाई और लोग एक साथ मिलकर डोना को ढूंढने लगे।

डोना की पड़ोसी रोसाना के मुताबिक

पड़ोसी रोसाना के अनुसार , हमें वॉक करते हुए दस मिनट बीते होंगे कि तभी मेरे साथ जो लोग थे वे डोना का नाम पुकारने लगे और सौभाग्य से आवाज सुनकर डोना ने भी हमें आवाज दी।  बता दें कि डोना को डायबिटीज है और उन्हें रोज इंसुलिन के शॉट्स लगते है। ऐसे में डोना के हालात बेहद गंभीर हो चले थे।

इसे भी पढ़ें :ऐसी डगर पे ना जइयो, निकल जावेगी चीख

रेस्क्यू टीम में मौजूद

रेस्क्यू टीम में शामिल एक शख्स ने कहा- वो ठीक से बात कर पा रही थी लेकिन वो इस बात को नहीं समझा पा रही थी कि आखिर वो वहां कैसे पहुंच गईं।  मैंने जब उनसे पूछा कि आपकी जान कैसे बची रही तो इस महिला ने कहा कि मैं सिर्फ बारिश का पानी पीकर गुजारा कर रही थी। मेरे पास दूसरा कोई और चारा नहीं था।

फायरफाइटर्स ने सुरक्षित निकाला

डोना को फायरफाइटर्स ने सुरक्षित तरीके से डोना को बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।  डॉक्टर्स इस बात से हैरान थे कि डोना को ना तो कोई फ्रैक्चर था, उन्हें ना ही कोई चोट आई थी और ना ही वे किसी तरह के शॉक में गई थीं जबकि डोना जैसे वृद्ध इंसान के लिए 8 दिन सिर्फ बारिश के पानी पर जिंदगी बिताना एक बहुत बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें :इस खूबसूरत झील में इंसानों ने बनाए हैं 70 आइलैंड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...