इंटरनेशनल : दुनिया में यदा-कदा कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं कि सहसा उन पर यकीन ही नहीं हो सकता है। कोई गाय-भैंस मनुष्य के शिशु को जन्म देने लगे, तो इसे क्या कहा जा सकता है अथवा कोई महिला किसी जानवर के बच्चे को जन्म देने लगे, तो अचरज होना स्वाभाविक है। ऐसी घटनाओं पर विज्ञान भी हक्का-बक्का रह जाता है। यह बात अलग है कि संत कवि कबीर की कुछ वाणियों को उल्टी वाणी कहकर कंबल के बरसने और पानी के भीगने की बात कही जाती है। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की एक महिला की, जिसने तीन साल गर्भवती रहने के बाद एक बकरे को जन्म दिया। यह कुछ माह पहले की बात है। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हो गए।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

नहीं है यह पहली अनोखी घटना
यदि यह घटना पहली बार सामने आई होती तो कौतूहल के साथ आश्चर्य बढ़ जाता, लेकिन, इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि नाइजीरिया में इस प्रकार की अनोखी यह पहली घटना नहीं है। इससे भी पहले कई बार महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ चुकी हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर साइमन चूकबू नाम के एक व्यक्ति ने महिला द्वारा बकरा पैदा करने की खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

2012 में एक महिला ने दिया था घोड़े को जन्म
अपने पोस्ट में उसने कुछ फोटो शेयर की और लिखा कि यह महिला पिछले तीन वर्ष से गर्भवी थी। उसने हाल ही में एक बकरे को जन्म दिया। इस घटना को जानकर और देखकर सभी लोग चौंक गए हैं। नाइजीरिया में यह खबर जिसने भी पढ़ा, आश्चर्य में पउ़ गया। लोग उस स्थान पर जाकर बकरे को देख रहे हैं। इससे पहले साल 2012 में एक नाइजीरियन महिला ने एक घोड़े जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था।




