Palamu : TSPC से जुड़े 15 उग्रवादियों को मौत के घाट उतार देने में नाम उछलने के बाद झारखंड में तहलका मचा देने वाले खूंखार माओावादी रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास के पकड़े जाने का खुलासा बहुत जल्द पुलिस कर सकती है। खूंखार सबजोनल कमांडर स्तर के बड़े कद के माओवादी को गुप्त ठिकाने में रख उससे पूछताछ की जा रही है। कई सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं। हालांकि अबतक आधिकारिक तौर पर पांच लाख के इनामी माओवादी रविंद्र मेहता के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की गई है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द झारखंड पुलिस के कई बेहतर प्रयास के नतीजे सामने आयेंगे। खबर है कि माओवादियों के मशहूर पनाहगाह बूढ़ा पहाड़ में से वह नीचे उतरा था, इसकी भनक पुलिस को मिल गई। दो जिलों और सीआरपीएफ के जवानों ने घेराबंदी कर छोटा व्यास को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वह पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया का रहने वाला है। हाल के दिनों में छकरबंधा और बूढ़ा पहाड़ इलाके में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास पर झारखंड बिहार के कई थानों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने और उसमें शामिल रहने के कई मामले दर्ज है। केवल पलामू के बिश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर, छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार में 29 से ज्यादा मामले दर्ज है। बिहार के गया और औरंगाबाद में भी मामला दर्ज है।
इसे भी पढ़ें : पुल पर बहते पानी में बह गए बैंक मैनेजर और डाक्टर… देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : हाथियों का गांव में कोहराम जारी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के लोगों को हेवी ट्रैफिक से जल्द मिलेगा छुटकारा, सीएम हेमंत ने कर दिया है इंतजाम
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर जमकर बवाल, पुलिस-पब्लिक आमने सामने










