KohramLive : जोरदार बारिश की तबाही में छोटी बड़ी कई गाड़ियां नलकारी नदी में अचानक आयी बाढ़ में बह गयी। यह नदी रामगढ़ जिले के बासल और पतरातू बॉडर पर है। खबर पाकर मौके पर बासल और पतरातू थाने की पुलिस पहुंची। उफनती नदी के एक छोर में एक कार और दो लोगों की डेड बॉडी मिली है। इसमें एक की पहचान स्नेहा स्मृति के तौर पर की गई है। करीब 25 साल की स्नेहा बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर की मैनेजर बतायी गयी। वहीं दूसरे मृतक का नाम कोई सुमित तो कोई संदीप बता रहा है। उसकी जेब से एक कार की चाबी भी मिली। आशंका जतायी जा रही है कि करीब 7-8 लोग इस बाढ़ में बह गये। इन्हें खोज निकालने की कोशिश की जा रही है। एक दो बाइक सवार के बह जाने की भी सूचना है। बह गए लोगों में एक डाक्टर का नाम उछलकर भी सामने आया है। उनका नाम डॉ देवाशीष तिग्गा बताया जा रहा है। वहीं लापता समीर और विवेक को भी खोजा जा रहा है।
आहत परिवार के कई लोग मौके पर पहुंच गये है। उन्हें खतरों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। रेस्क्यू में जुटी टीम स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ले रही है। चर्चा है कि काल के गाल में समा गये लोग घूमने के इरादे से पतरातू की तरफ आए थे। इनमे ज्यादातर लोग रांची के रहने वाले बताए गये। रुक-रुककर हो रही जोरदार बारिश और उफान के नहीं थमने से रेस्क्यू में घोर दिक्कतें हो रही थी। इस बड़े हादसे की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में दहशत कायम हो गयी। घर से बाहर निकले लोगों के घरवाले परेशान हो गये। कौन कहां किस हालत में हैं, इसकी जानकारी जुटाने लगे। मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बोकारो के दामोदर नदी में बढ़ते खतरे को देखते हुए नदी के तीन गेट खोलने पर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं रजरप्पा के भैरवी नदी में अलग से उफान मार रही है। आसपास का पूरा इलाका पानी-पानी हो गया। कुछ दुकानदारों को नुकसान भी हुआ है। मंदिर आने-जाने वाले लोगों को अलर्ट भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें : यूपीए की बैठक के बाद बोले सीएम हेमंत- राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं










