spot_img
spot_img
spot_img

OLA ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए फीचर्स और कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने Ola S1 और S1 Pro के लॉन्च के एक साल के भीतर अब S1 Air (एस1 एयर) को लॉन्च किया है। Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 24 अक्तूबर तक 74,999 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि उसके बाद इसकी कीमत 84,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने नए Move OS 3 (मूव ओएस 3) के बारे में लेटेस्ट अपडेट का भी खुलासा किया है।

स्कूटर का वजन है 99 किलो

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 टू-टोन बॉडी कलर ऑप्शन- नियो मिंट, जेट ब्लैक, कोरल ग्लैम, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि खरीद विंडो फरवरी 2023 में खुलेगी। बैटरी और रेंज
Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 99 किलो है, जो S1 Pro की तुलना में 25 किलो हल्का है। कंपनी के मुताबिक इसमें 4.5kW हब मोटर, 2.5kWh बैटरी पैक मिलता है। जिससे यह ई-स्कूटर 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। S1 Air की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और इसमें इको मोड में IDC रेंज 100 किमी की रेंज का दावा किया गया है। इसमें 34-लीटर बूट स्पेस को बरकरार रख गया है।

200 दिनों तक बैटरी संरक्षण का दावा

ओला एस1 एयर में मूव ओएस 3 पहले से इंस्टॉल मिलेगा। ओला यूजर्स को मूव ओएस 3 में कई दिलचस्प फीचर्स मिलेंगे। इसमें बेहतर एक्सीलरेशन, वेकेशन मोड जिसमें 200 दिनों तक बैटरी संरक्षण का दावा किया गया है, एक नया यूआई – विंटेज और बोल्ट मूड, हिल होल्ड, ऑटो-रिप्लाई कॉल, स्मार्ट लाइट और अन्य लोगों के साथ आसान से स्कूटर साझा करने के लिए कई प्रोफाइल जैसे फीचर्स शामिल हैं। मूव ओएस 3 अपडेट के मुख्य आकर्षण में हाइपरचार्जिंग (फास्ट चार्जिंग) शामिल है जो ओला एस1 को 15 मिनट में इतना चार्ज कर देता है कि वह 50 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। जिसका मतलब है 3 किमी प्रति मिनट। नया यूआई ऑप्शन – विंटेज मोड और बोल्ट मूड, पार्टी मोड जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को बीट्स की धुन पर रोशनी के साथ म्यूजिक चला सकता है।

पूरे भारत में 50 हाइपरचार्जर लगाए

यह नए मूड-आधारित कस्टमाइजेशन, विजेट और साउंड भी पेश करेगा। ओला एस1 यूजर्स को एप में वाहन के यूज और परफॉर्मेंस के बारे में भी जानकारी मिलेगी। मूव ओएस 3 बीटा वर्जन 25 अक्टूबर से एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और दिसंबर तक पूरी तरह से रोल आउट करने का लक्ष्य है। ओला का कहना है कि इस समय उसने पूरे भारत में 50 हाइपरचार्जर लगाए हैं और वह कवरेज का और विस्तार करेगी।

इसे भी पढ़ें :  नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर

इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : इंडिगो ने की 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा, जानिए रूट और फेयर

इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें : गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...