spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Pawan Kr. Das) : सीटन भुइयां के हत्यारों के नहीं पकड़े जाने से लोगों का गुस्सा आज उबाल पर आ गया। गोलबंद हुए लोग सड़क पर उतर आये। हजारीबाग के केरेडारी पुलिस के प्रति लोगों में गजब का गुस्सा था। पुलिस के खिलाफ गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली गई। नारेबाजी की गई। हत्यारे को फांसी देने की डिमांड की गई। स्थानीय विधायक को भी कोसा गया। राष्ट्रीय भुइयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले आक्रोशित लोग कृषि फार्म मैदान से रैली निकाल केरेडारी के बेल चौक एवं बाजार टांड़ होते हुए थाना तक पहुंचे। थाना का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। वहीं चेतावनी दी गई कि अगर दो दिनों के अंदर फरार 8 संदेही हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो केरेडारी एवं बड़कागांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जायेगा।

लोगों का कहना था कि करीब दस दिन पहले सीटन भुइंया की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने हत्यारों के नाम और उसके ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया, पर पुलिस सबकुछ जान भी अनजान बनी हुई है। इस कांड में शामिल केवल तीन लोगों की गिरफ्तारी हो सकी। वहीं, बाकी 8 अब भी छुट्टा घूम रहे हैं। केरेडारी पुलिस की इस हरकत से लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। थाना घेराव कर रहे लोगों को पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द सारे हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

मौके पर  केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मूलनिवासी प्रदेश अध्यक्ष दीपक दास, मूलनिवासी बड़कांगव विधानसभा प्रभारी बिनोद राम, भीम आर्मी भारत एकता मिशन बड़कांगव प्रभारी विजय देवा, भुइयां समाज अध्यक्ष संजय ऋषि, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश भुइयां, सचिव सरोज भुइयां, उपाध्यक्ष विजय भुइयां, कोषाध्यक्ष फूलदेव भुइयां, उप कोषाध्यक्ष कीर्तन भुइयां, उप सचिव सविता देवी ऋषि, महावीर राम, बिनोद राम, महेंद्र राम, गुलाब राम, गोविंद भुइयां, दीपक दास के अलावा हजारों महिला पुरुष मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @21.10.2022 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें : रांची के बाद लातेहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...