दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस के ट्रेलर में घुसने से हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना मध्यप्रदेश के रीवा जिले की है। यहां जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रही थी, उसी समय नेशनल हाइवे-30 की पहाड़ी उतरते समय हादसे का शिकार हो गई है। बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे, हालांकि, हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाई है। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया और आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे से अवगत कराया। सीएम चौहान ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि देर रात यह सड़क हादसा हुआ, घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिले के कलेक्टर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ी थी महिला, खुद डाल ली थी रॉड, क्या बोले IG, सुने…

इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : डीजल टैंक फटने से लगी आग, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @21.10.2022 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें : रांची के बाद लातेहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...