spot_img

ओझा गुनी करार देकर बेरहमी से मार डाला, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : ओझा गुनी करार देकर जगन्नाथ पूर्ति को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। बीते 3 अगस्त को जगन्नाथ पूर्ति को उसके घर से किडनैप कर लिया गया था। अपहृत जगन्नाथ को रोडो जंगल में ले जाया गया। वहां उसे एक पेड़ में बांध दिया गया। इसके बाद लाठी डंटों से पीट-पीट कर उसे बेरहमी से मार डाला गया। इस हत्याकांड में शामिल सुखदेव पूर्ति, मदन मुंडा, मोईसू हुन्नी पूर्ति, लक्ष्मण पूर्ति एवं राड़ासी पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें चार मुरहू के साड़ीगांव एवं राड़ासी पूर्ति गुम्पडू गांव के रहनेवाले है। इस बात का खुलासा आज खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ पूर्ति का मर्डर एक सुनियोजित तरीके से किया गया था। मुरहू थाना क्षेत्र के गुम्पडू गांव में रहनेवाले जगन्नाथ पूर्ति का उसके घर से अगवा कर लिया गया था। इस संबंध में उसकी पत्नी सिनी पूर्ति ने 4 अगस्त को मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के तीन दिन बाद यानी 6 अगस्त को रोडो जंगल के एक झाड़ी से जगन्नाथ की सड़ी गली लाश मिली थी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार संदेही गुनाहगारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार गुनाहगारों में सुखदेव पूर्ति का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इस कांड का खुलासा करने में मुरहू थानेदार पंकज कुमार दास, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, बिट्टू रजक एवं दिगंबर पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी है तो जल, जंगल और जमीन : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :उदय उमेश ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस… देखें

इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें :बालू का कण हो या बड़ा हाथी, आदिवासियों का होना जरूरी : वंदना टेटे

इसे भी पढ़ें :कोल्ड ड्रिंक्स लदा ट्रक पलटा, देखिए पब्लिक ने क्या किया

इसे भी पढ़ें :दरवाजा तोड़ जब अंदर झांका तो सभी रह गये सन्न…

इसे भी पढ़ें :74 की उमर में ब्रेकअप, अब नौंवी बीवी की खोज में रॉन, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में 18 विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ, लंबे इंतजार के बाद शिंदे कैबिनेट का विस्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...