spot_img
spot_img

उदय उमेश ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायधीश उदय उमेश ललित देश के 49वें चीफ जस्टिस(CJI) के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति पर अपनी मुहर लगायी है। पिछले हफ्ते ही देश के तत्कालीन CJI एनवी रमण ने यूयू ललित को उत्तराधिकारी के तौर पर चुना था। उन्होंने सरकार से जस्टिस ललित को नियुक्त करने की सिफारिश की थी। चीफ जस्टिस रमण ने 24 अप्रैल 2021 को देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े की जगह ली थी। वे 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।

कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं न्यायमूर्ति ललित

न्यायमूर्ति ललित के अगला CJI नियुक्त होने पर उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम का होगा, क्योंकि वह इस साल आठ नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। न्यायधीश यू.यू. ललित सुप्रीम कोर्ट के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा भी रहे हैं। वे तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ के भी सदस्य थे। जस्टिस ललित की पीठ ने ही ‘स्किन टू स्किन टच’ पर फैसला दिया था। इस फैसले में माना गया था कि किसी बच्चे के शरीर के यौन अंगों को छूना या ‘यौन इरादे’ से शारीरिक संपर्क से जुड़ा काम पॉक्सो एक्ट की धारा-7 के तहत ‘यौन हमला’ माना जाएगा।

न्यायधीश ललित उस पीठ के भी हिस्सा रह चुके है, जिसने कहा था कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-13बी(2) के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए तय सीमा 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि अनिवार्य नहीं है। हाल ही में जस्टिस ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अदालत की अवमानना के आरोप में चार महीने के कारावास और 2 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सीजेआई रमण ने कहीं यह बात 

सीजेआई ने न्यायमूर्ति ललित को भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति ललित बार के साथ-साथ पीठ में अपने लंबे, बेहतरीन और समृद्ध अनुभव के साथ अपने सक्षम नेतृत्व से न्यायपालिका को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….

इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...