Kohramlive : बेशक, दिलों दिमाग में तीखी चोट लगने से ही कोई रिश्ता टूटता बिखरता रहा होगा, पर उसे अकेलापन बिल्कुल पसंद नहीं। अपने खालीपन को दूर करने की खातिर 8 बच्चों का बाप बीवी बदलता चला गया। एक एक कर 8 बीवियों से ब्रेकअप होने के बाद अब 74 साल का रॉन अब नई वाइफ की तलाश में जुट गया है। रॉन ने 2014 में खुद पर किताब लिखी थी, जिसमें उसने अपने प्यार की तलाश का जिक्र किया था। अब वो दूसरी किताब लॉन्च करने के लिए तैयार है। उसका नाम “द वाइफ कलेक्टर” रखने को भी सोच रखा है। रॉन का दावा है कि बहुत जल्द यह किताब लोगों के हाथों में होगी।
अपनी शादियों को लेकर मशहूर हो गये रॉन के बारे में मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक उसने 2019 में अपनी मंगेतर रोस हंस से सगाई तोड़ ली थी, लेकिन उसने उम्मीद नहीं छोड़ी। अव वे नये पार्टनर की खोज में लगे हैं। रॉन अपने लिये नौंवी बीवी की तलाश में है। सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाली बात यह है कि रॉन के लिये प्यार में मुलाकात भी जरूरी नहीं है। अपनी आखिरी मंगेतर से वो आजतक नहीं मिला। फोन पर ही बातें कर दोनों ने सगाई कर ली और फिर उसे नहीं भाया तो रिश्ता तोड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब पिछली बार उसका ब्रेकअप हुआ, तब उसने अकेला रहना ही ठाना। रॉन को पार्किंसन नामक बीमारी है। 2019 से लेकर 2022 तक उसने खुद पर ध्यान दिया। अब एक बार फिर से शादी करने को तैयार है। डिवॉन लाइव से बातचीत करते हुए रॉन ने खुलासा किया है कि वह कोविड और अपनी बीमारी के कारण खुद पर ध्यान देना चाहता था। यही कारण है कि उसने 2019 से लेकर अभी तक सिंगल रहने का फैसला किया था। पर अब वो फिर से प्यार करने के लिए तैयार है। रॉन ने कहा कि उसे सिंगल रहना पसंद नहीं है। इस कारण वो अपने लिए नौंवी बीवी की तलाश में लग गया है। यूके के सॉमरसेट में रहने वाले रॉन के किस्से अनेक होने की बातें सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा









