spot_img

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े करोड़ों परिवारों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलिंडरों की संख्या में एक और कटौती कर दी है। अब उज्ज्वला लाभार्थियों को साल भर में केवल चार गैस सिलिंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की औसत खपत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

12 से 9 और अब सिर्फ 4 सिलिंडर

जब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी, तब लाभार्थियों को सालाना 12 सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर दिये जाते थे। इसके बाद धीरे-धीरे नियम बदलते गये। पहले 12 सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती थी। बाद में इसे घटाकर 9 सिलिंडर किया गया। अब नया फैसला लागू होने के बाद सिर्फ 4 सिलिंडरों पर ही सब्सिडी मिलेगी। यानी साल के बाकी सिलिंडर बाजार मूल्य पर खरीदने होंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, उज्ज्वला लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत को देखते हुये यह बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि अधिकांश लाभार्थी साल में चार से पांच सिलिंडर ही इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिये सब्सिडी व्यवस्था को उसी आधार पर पुनर्गठित किया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी भी इस फैसले की बड़ी वजह बताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर सीधे LPG बाजार पर पड़ा है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और LPG की कीमतें सऊदी अनुबंध मूल्य से जुड़ी होती हैं। बताया जा रहा है कि फरवरी के बाद से अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों में करीब 46 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से घरेलू बाजार में एक सिलिंडर की आपूर्ति लागत 1600 रुपये से अधिक पहुंच गई है।

अब कितना देना होगा पैसा?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की मौजूदा कीमत 942 रुपये है। उज्ज्वला योजना के तहत सरकार प्रति सिलिंडर 300 रुपये की सब्सिडी देती है। इस हिसाब से लाभार्थियों को सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिये 642 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि यह राहत अब साल में केवल चार बार ही मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

इसे भी पढ़ें : भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

इसे भी पढ़ें : 25 से 30 जून के बीच राजधानी पहुंच सकता है मानसून, कहीं बारिश तो कहीं लू का डबल अटैक…

इसे भी पढ़ें : महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : झूठी शान में बेटी को मा’र डाला, मां की हिम्मत से खुला राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा…

Ranchi : झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और...

भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

New Delhi : पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...