HAZARIBAGH( SUNIL SAHU) : समाज हित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाला NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने अपना एक और कदम आगे बढ़ाया है। NTPC जरूरतमंद बच्चों के लिए साइकिल बाटनें का अभियान चला रहा है। इस वितरण समारोह में कुल 1277 साइकिल वितरित की जाएंगी। इस कार्य का शुभारंभ 5 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मनोज रतन चोथे एवं पार्थ मजूमदार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) के द्वारा साइकिल वितरण अभियान आरंभ हुआ था। बच्चों को किसी प्रकार से पढ़ने जाने में परेशानी न हो एवं बच्चे किसी पर आश्रित न रहे कि कोई स्कूल पहुंचा दे। इसी उद्देश्य से बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी केरेडारी परियोजना द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए निशुल्कः साइकिल वितरण योजना की शुरुआत की है। बता दें कि आज यानि 12 अप्रैल तक एनटीपीसी ने 595 साइकिलों का वितरण कर दिया है और यह वितरण अभियान परियोजना प्रभावित ग्रामों के 9 विद्यालायों में किया जा रहा है। इन सभी विद्यालयों के नाम है : उतक्रमित मध्य विद्यालय, कावेद, उतक्रमित मध्य विद्यालय बालेदवरी, उतक्रमित मध्य विद्यालय बेंगवारी, उतक्रमित उच्च विद्यालय बसरिया, उतक्रमित मध्य विद्यालय गोपदा, उतक्रमित मध्य विद्यालय मनातु, प्राथमिक विद्यालय तरेहसा, प्राथमिक विद्यालय लोचर, प्राथमिक विद्यालय डुमरी।
इस अभियान की देखरेख केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब द्वारा की जा रही है। फैज तैय्यब बताते हैं कि यह साइकिल वितरण योजना छात्र-छात्राओं की पढाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाले और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटे-बेटियों के लिए यह योजना एक बडा वरदान रहेगी। वितरण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक ने कहा कि बच्चे साइकिल पाकर उत्साहित हैं। स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर केरेडारी परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता, एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशिष कुल्लु एवं अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : किसानों को अब 6000 रुपये के साथ मिलेगी…
इसे भी पढ़ें :रेलवे का नया नियम लागू, ट्रेनों में नहीं होंगे…
इसे भी पढ़ें :Income Tax भरने वाले हो जाएं सावधान! वरना…
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला : अब महिलाएं घर पर रख पाएंगी सिर्फ इतना सोना
इसे भी पढ़ें :PPF स्कीम में पैसा लगाने वालों को अब सरकार देगी इतने लाख
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ CNG और PNG, जानें नई कीमत
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड से गुजरने वाली इतनी ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या










