spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सस्ता हुआ CNG और PNG, जानें नई कीमत

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk :  दिल्ली-एनसीआर में लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में दो साल बाद CNG और PNG के दाम में कटौती की गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट ने शनिवार को सीएनजी और पीएनजी के दाम घटाने की घोषणा की। अब राजधानी में यह दोनों छह रुपये प्रति किलो सस्ती मिलेगी। नए दाम 9 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू होंगे। दिल्ली में कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है।

वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सीएनजी अब तक 82.12 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही थी। अब 77.20 प्रति किलो की दर से सीएनजी मिलेगी। वहीं नोएडा में सीएनजी के रेट 81.17 रुपये प्रति किलो था। यह अब 77.20 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा वालों को अब तक प्रति किलो सीएनजी के लिए 82.12 रुपये देने पड़ रहे थे, उनको भी अब 77.20 रुपये प्रति ही देने होंगे। गुड़गांव वालों को भी सीएनजी की दरों में राहत मिली है। वहां अब तक प्रति किलो सीएनजी के लिए 87.89 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। लेकिन अब 82.62 रुपये प्रति किलो देना होगा।

वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद में PNG की नई कीमत 48.46 प्रति यूनिट हो गई है। गुरुग्राम, रेवाणी, करनाल और कैथल में 47.40 रुपये प्रति SCM की दर से पीएनजी मिलेगी। मेरठ , मुजफ्फरनगर, शामली में PNG की कीमत 51.97 रुपये प्रति SCM  हो गई है। जबकि कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर में PNG अब 51.10 रुपये प्रति SCM की नई दर से मिलेगी। अजमेर, पाली में CNG की नई कीमत 54.23 प्रति SCM हो गई है।

 बाकी शहरों का क्या हाल है 

रेवाड़ी में प्रति किलो सीएनजी का नया रेट 84.20 रुपये होगा। जबकि करनाल और कैथल वालों को 82.93 रुपये प्रति किलो देने होंगे। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 81.58 रुपये प्रति किलो की नई दर से सीएनजी मिलेगी। दाम में कटौती का फायदा कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर निवासियों को भी मिला है। यहां सीएनजी की नई दर 84.42 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि चित्रकूट, बांदा और महोबा में अब सीएनजी 84.42 रुपये प्रति किलो की नई दर से बिकेगी। वहीं अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की संशोधित दरें होंगी 84.42 रुपये प्रति किलो।

इसे भी पढ़ें : 37 IAS-26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले

इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें

इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें

इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी टीम, मिला यह… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची में मिथिला महोत्सव की तैयारी शुरू, जुटेंगे कई हस्तियां

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...