spot_img
spot_img

जिम में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल बेनकाब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : बरेली के पॉश सिविल लाइंस में जहां लोग पसीना बहाकर फिटनेस बनाते हैं, वहीं एक जिम के अंदर भरोसे, इज्जत और इंसानियत को कुचलने वाली साजिश चल रही थी। अब जब सच सामने आया, तो हर कोई दंग है। अल्टीमेट फिटनेस जिम का मालिक अकरम और उसके भाई आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों भाईयों पर महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक देकर शोषण करने का आरोप है। यहां गुप्त कैमरे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल चल रहा था। जिम मालिक अकरम विग लगाकर खुद को फिट और आकर्षक दिखाता था। इसी छलावे में महिलायें फंसती रहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर दो साल से जिम आ रही थीं। अकरम उन्हें प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। उसमें नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। होश खोने के बाद महिला को कमरे में ले जाकर उसका यौन शोषण करता था। वहीं, दूसरे कमरे में बैठा भाई आलम रिकॉर्डिंग करता था। इसके बाद वीडियो दिखाकर पैसे मांगा करता था। एक महिला डॉक्टर से पहले 80 हजार रुपये वसूले गये। इसके बाद सीधा 50 लाख रुपये की डिमांड कर दी। पुलिस जांच में अकरम के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो मिले। कुछ वीडियो ऐसे है, जैसे महिलाएं खुद रील बना रही हों। यानी हर एंगल से खेल रचा गया था। पुलिस को धमकी से भरे रिकॉडिंग भी हाथ लगे हैं, जिसमें अकरम बोल रहा है कि “प्लॉट बेचो, 50 लाख दो।” महिला ने मना किया तो उसे सोना लाने का दबाव दिया गया। यहां तक कि अकरम प्रॉपर्टी के कागजात की कॉपी भी निकाल रखी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर दोनों भाईयों को अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री एवं 10 हजार रुपये कैश मिले।

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

इसे भी पढ़ें : क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

इसे भी पढ़ें : थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

इसे भी पढ़ें : चौंक गये जांच अधिकारी, पत्नी के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी, सास के नाम भी…

इसे भी पढ़ें : 20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...