Kohramlive : ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो अब एक शहर से दूसरे शहर में खाना पहुंचाने के लिए कमर कस रही है। कंपनी ने लेजेंड्स नाम से इंटरसिटी फूड डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। अब आप एनसीआर के चुनिंदा इलाकों के लोग कोलकाता, लखनऊ व हैदराबाद समेत कुछ अन्य शहरों के रेस्टोरेंट्स भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे।
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि रेस्टोरेंट में ताजा खाना तैयार होने के बाद एयर ट्रांजिट के दौरान इसे सुरक्षित रखने के लिए रीयूजेबल और टैम्पर-प्रूफ कंटेनरों में पैक किया जाता है। बकौल कंपनी, खाने को खराब होने से बचाने के लिए स्टेट-ऑफ द आर्ट मोबाइल रेफ्रिजरेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है जो बगैर किसी प्रिजेर्वेटिव के खाने को प्रिजर्व करने में मदद करता है।
विस्तार की योजना
कंपनी ने कहा है कि वह इसे आने वाले दिनों में दूसरे शहरों तक लेकर जाएंगे, जोमैटो के अनुसार, 100 से अधिक एयरपोर्ट और सबसे प्रतिष्ठित व्यंजनों के साथ ‘इंटरसिटी लेजेंड’ कितना बड़ा बन सकता है इसकी कोई सीमा नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुग्राम में कंपनी ने 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सेवा शुरू की थी। इस सेवा को अभी तक किसी और शहर में नहीं शुरू किया जा सका है।
खाना डिलीवरी ऐप पर ग्रॉसरी
जोमैटो ने ग्रॉसरी ऐप ब्लकिंट के अधिग्रहण के बाद उसे फूड डिलीवरी ऐप के साथ बैक ऐंड में लिंक कर दिया है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोग अपर फूड डिलीवरी ऐप पर ही ग्रॉसरी के लिए भी ऑर्डर कर सकेंगे। इसे भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ही शुरू किया गया है।
ब्रेक ईवन में पहुंचा फूड डिलीवरी सेंगमेंट
कंपनी ने अगस्त में वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के वित्तीय आकंड़े जारी किए थे। जोमैटो का कहना है कि अब उसका फूड डिलीवरी सेगमेंट ब्रेक ईवन (न मुनाफा न नुकसान) की स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, इससे पिछली तिमाही में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के शेयरों की बात करें तो ये अपने इश्यू प्राइस से करीब 20 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। मंगलवार को कंपनी के शेयर निफ्टी पर 2। 11 फीसदी की गिरावट के साथ 57। 95 रुपये पर बंद हुए।
इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें












