spot_img
spot_img
spot_img

अब बिना परमिट के नहीं चलेगी ऑटो और ई-रिक्शा…देखें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : राजधानी पटना की सड़कों पर अब बिना परमिट ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन नहीं होगा। अगर किसी ने बिना परमिट ऑटो चलाया तो उसकी ऑटो जब्त कर ली जाएगी साथ ही जुर्माना वसूला जायेगा। पटना को जाम मुक्त तथा ऑटो एवं ई रिक्शा का परिचालन व्यवस्थित करने के लिए राजधानी में विशेष रुप से अभियान चलाया जायेगा। गाड़ियों के परिचालन के लिए रुट का निर्धारण होगा। इसे लेकर परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए शनिवार को परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, ट्रैफिक, निगम प्रशासन और ऑटो-ई रिक्शा एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया है। इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग राज्य परिवहन आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी और ट्रैफिक एसपी पूरन झा करेंगे। वहीं शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने राज्य परिवहन आयुक्त, ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में ई-रिक्शा और ऑटो के रुट का निर्धारण करने के लिए परिवहन सचिव ने जिला परिवहन पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये। पटना में जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक एसपी से कार्य योजना मांगी गई है।

इस संबंध में परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने गुरुवार को परिवहन विभाग मुख्यालय में राज्य परिवहन आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी, ट्रैफिक एसपी पूरन झा, ट्रैफिक डीएसपी वन प्रवेंद्र भारती, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश के साथ बैठक की। परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने ट्रैफिक एसपी पूरन झा को निर्देश दिया कि शहर में जहां-जहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है उसे चिन्हित कर जाम की समस्या से निजात के लिए कार्रवाई करें। वहीं पटना में ई रिक्शा रुट का निर्धारण करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जाम की समस्या वाले स्थलों की पहचान की गई है। पटना जंक्शन, गोरिया टोली, चौधरी पेट्रोल पंप, राजेंद्र नगर फुटओवर ब्रीज के नीचे, राजेंद्र नगर टर्मिनल  के समीप, कांटी फैक्ट्री, छोटी पहाड़ी, जीरो माईल, जगनपुरा, रामकृष्णा नगर, रुकनपुरा, बाकरगंज मोड़, करगिल चौक पर विशेष रूप से अभियान चलाया जायेगा। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाएगा। पटना में जाम एवं अतिक्रमण पर व्यापक रूप से अभियान चलाने के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारी पटना, एसएसपी,पटना, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, पटना नगर आयुक्त होंगे। इसके साथ ही बैठक में  ऑटो-ई रिक्शा एसोसिएशन के सदस्य भी होंगे। इस मौके पर परिवहन विभाग के विशेष सचिव सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव पंकज कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :गढ़वा जा रहे Ex-MLA के साथ रास्ते में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें :माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…

इसे भी पढ़ें :इस स्कूल के स्टूडेंट्स की जान जोखिम में… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व DC के ठिकानों पर ED की रेड, अब तक क्या मिला… देखें

इसे भी पढ़ें :PLFI का एरिया कमांडर राटा धराया, करने आया था यह कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :FD में पैसा लगाने वालों के लिए जरूरी खबर, पढ़ लें वरना…

इसे भी पढ़ें :ATM Card रखने वालों के ल‍िए खुशखबरी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची-गिरिडीह के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानिए रूट

इसे भी पढ़ें :किसानों को अब 6000 रुपये के साथ मिलेगी…

इसे भी पढ़ें :रेलवे का नया न‍ियम लागू, ट्रेनों में नहीं होंगे…

इसे भी पढ़ें :Income Tax भरने वाले हो जाएं सावधान! वरना…

इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला : अब महिलाएं घर पर रख पाएंगी सिर्फ इतना सोना

इसे भी पढ़ें :PPF स्कीम में पैसा लगाने वालों को अब सरकार देगी इतने लाख

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...