spot_img
spot_img
spot_img

माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : जिस ख़ानदान का नाम सुनते ही लोगों की रुँह कांप उठती थी। उस परिवार की एक औलाद असद को यूपी की STF की टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया। असद का एनकाउंटर आज झांसी में यूपी STF ने किया। उसके साथ शूटर ग़ुलाम अहमद का भी एनकाउंटर कर दिया गया। असद का नाम अपराध जगत में तब उछलकर सामने आया जब यूपी में दिन दहाड़े उमेश पाल को गोलियों से भून दिया गया था। इस कांड में शामिल असद रातोंरात मोस्ट वांटेड बन गया। सरकार ने उसके सिर पर पांच लाख का इनाम रखा था। इल्ज़ाम है कि असद ने यूपी के हिला देने वाले इस वारदात को जेल में बंद अपने माफिया पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ़ के इशारे पर अंजाम दिया था। यूपी पुलिस ने ऐलान किया था कि असद जिस बिल में छुपा हो उसे खोज अंजाम तक पहुँचायेंगे। यूपी में अब माफिया राज नही चलेगा।

यूपी पुलिस इस कांड में शामिल दो शूटरों अरबाज और उस्मान को पहले ही ढेर कर चुकी थी। यहाँ याद दिला दें कि कुछ दिन पहले यूपी पुलिस ने गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ़ को भी रिमांड पर लिया था। तब दोनो को यहीं डर सता रहा था कि कहीं रास्ते में ही गाड़ी पलट ना जाए।

मारे गये असद का बड़ा भाई उमर लखनऊ जेल में बंद है। वहीं दूसरा भाई अली नैनी जेल में है। असद तीसरे नम्बर पर था। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग भाई बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...