spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

FD में पैसा लगाने वालों के लिए जरूरी खबर, पढ़ लें वरना…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पैसा डूबने का कम रिस्क और अच्छा ब्याज के चलते FD में निवेश को सबसे बेहतर माना जाता है। लेकिन एक ही बैंक में सारा पैसा इन्वेस्ट करने से कई बार रिस्क की सम्भावना बढ़ जाती है। स्मार्ट इंवेस्टर्स अब इस तरह इन ट्रिक्‍स का इस्‍तेमाल करके औरों से ज्‍यादा ब्‍याज और लिक्विडिटी का आनंद उठा सकते है।

एक ही बैंक में न कराएं सारी FD

इंवेस्टर्स को एक ही बैंक में सारी FD कराने की बजाय अलग-अलग बैंकों में करानी चाहिए। इसका फ़ायदा यह है कि अलग-अलग बैंकों के एफडी ब्‍याज दरों में फर्क होता है। बड़े बैंकों की बजाय छोटे बैंक आमतौर पर ज्‍यादा ब्‍याज देते हैं। स्‍मॉल बैंक में छोटी राशि की एफडी कराने से ब्याज तो ज़्यादा मिलता ही है। वहीं कई बैंकों में एफडी कराने फायदा यह भी होता है कि अगर कोई बैंक डूब जाता है, तो पूरा पैसा नहीं डूबेगा।

किसी बैंक में चाहे जितनी ज्यादा रकम जमा हो, यदि बैंक डूबता है तो आपको केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेंगे ही। यह गारंटी RBI की सब्सिडियरी Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC) द्वारा दी जाती है। यदि एक ही बैंक की कई ब्रांच में आपके अकाउंट हैं और उनमें जमा रक़म पांच लाख से ज्यादा है तो भी सिर्फ पांच लाख रुपये ही वापस मिलेंगे। इसीलिए अलग-अलग बैंकों में एफडी कराकर पैसा सुरक्षित किया जा सकता है।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा

सारा पैसा एक ही एफडी में नहीं लगाकर अलग-अलग FD में लगाना चाहिए। अपने पैसे को अलग-अलग फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट्स में लगाना चाहिए। जिससे समय कभी भी पैसों की ज़रूरत पड़ने पर कोई FD बीच में ही उठाने से ज़्यादा नुक़सान न सहना पड़े। साथ ही ज़रूरत अनुसार ही पैसे की निकासी हो सके।

ऐसे रखें अवधि का ध्‍यान

FD के साथ ही अवधि का भी ध्यान रखना होगा। अलग-अलग बैंकों के साथ ही पैसा अलग-अलग अवधि की एफडी में लगाना बेहतर है। यदि 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट में पैसा लगाएंगे तो ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा और निरंतर अंतराल पर पैसे भी आते रहेंगे।

इस तरीके से एफडी कराने पर पैसे पर तीन तरह से ब्‍याज मिलेगा और एक अवधि की एफडी में किए गए जुटाकर निवेश से मिलने वाले ब्‍याज से यह ज्‍यादा होगा। ऐसा करने से कोई न कोई एफडी मैच्‍योर होती रहेगी। जिससे पैसे की किल्‍लत भी नहीं होगी।  साथ ही अचानक पैसे की जरूरत होने पर एक एफडी से बीच में निकासी कर पाएंगे। क्‍योंकि पूरा फंड अलग-अलग हिस्‍सों में निवेश किया गया है, इसलिए हमें प्रीमैच्‍योर विद्ड्रॉल पर कम नुकसान होगा।

इसे भी पढ़ें :नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई, रांची DTO ने किसे दिया अल्टीमेटम… जानें

इसे भी पढ़ें :कोर्ट में फूट-फूटकर रोया अतीक… देखें

इसे भी पढ़ें :गढ़वा जा रहे Ex-MLA के साथ रास्ते में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें :माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…

इसे भी पढ़ें :इस स्कूल के स्टूडेंट्स की जान जोखिम में… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व DC के ठिकानों पर ED की रेड, अब तक क्या मिला… देखें

इसे भी पढ़ें :PLFI का एरिया कमांडर राटा धराया, करने आया था यह कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :संदीप के कमाल ने छीन ली CSK से जीत, देखें

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...