Hazaribagh (Krishna Paswan) : हजारीबाग की चौपारण पुलिस ने पशु तस्करों को तीखी चोट दी है। पुलिस ने 25 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इन मवेशियों को एक पैसेंजर बस में भर कर ले जाया जा रहा था। चौपारण थानेदार दीपक कुमार सिंह के कानों में किसी ने फूंक मारी कि पशु तस्करों ने मवेशियों को इधर से उधर करने का नया तरीका खोज निकाला है। तस्कर अब यात्री बस का सहारा ले रहे हैं। एक बस में भर कर मवेशियों को बंगाल से बिहार भेजा जा रहा है। बस झारखंड के हजारीबाग से होकर गुजरेगी। मिली इंफॉर्मेशन को थानेदार ने हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह तक पहुंचाया। SP ने हर हाल में उस बस को रोकने का टास्क थानेदार दीपक कुमार सिंह को सौंपा। गठित टीम ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग शुरु कर दी। बीती देर रात करीब दो बजे एक ब्लू रंग की बस आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर बस की रफ्तार बढ़ा दी गई। बस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकल गई। थोड़ी दूर बाद बस रुकी और ड्राइवर उतर कर भाग निकला। पुलिस जब बस के अंदर झांकी तो माथा चकरा गया। बस की सीटें खोल दी गई थी। वहीं, मवेशियों के पैर और मुंह बांध बंधे हुए थे। सभी को ठूंस-ठूंस कर बस में भरा गया था। पुलिस ने बस और मवेशियों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। एक मवेशी की मौत हो चुकी थी।
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…











