Ranchi : बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, जेल से बाहर आने वाले हर किसी की गतिविधियों की टोह लेनी शुरू कर दी गई है। वहीं चोर-उचक्कों को भी चिहिंत किया जा रहा है। केवल इस महीने 30 बदमाशों को जिला बदर करने का फैसला लिया गया है। रांची पुलिस तब दंग रह गई जब यह देखा, सुना और जाना कि कई बड़े गुनहगारों से लेकर चिंदी चोर तक के बेलर एक ही हैं। कई बेलर के पते तक गलत निकले। पुलिस को शक है कि फर्जी बेलर के सहारे छोटे-बड़े अपराधी जेल से बाहर निकल जा रहे हैं। अब बेलरों का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। फर्जी बेलरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस जेल से बाहर निकले हर अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर रही है। वहीं, मोस्ट वांटेड से लेकर वारंटी तक के रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सके। आज जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने अपने मातहत अधिकारियों को ये निर्देश दिये। बैठक में सिटी SP, रूरल SP, ट्रैफिक SP, तमाम DSP एवं इंस्पेक्टर तथा सभी थानेदार मौजूद थे।

पुलिस के रडार पर बेलर
राजधानी रांची के तमाम थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि छोटे-बड़े अपराधियों के बेल लेने वालों का सत्यापन करें। ऐसे बेलरों की एक लिस्ट बनायें, वहीं उनका पूरा डिटेल खंगाले। बार-बार अपराधी की जमानत लेने वालों की भी सूची अलग से बनाने का निर्देश दिया गया है। फर्जी बेलरों पर आफत आ सकती है।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की प्लानिंग बनाई गई, ताकि चुनाव साफ-सुथरा और शांतिपूर्ण माहौल में हो सके। क्राइम कंट्रोल पर फोकस किया गया। अपराधियों का डेटाबेस तैयार करने को कहा गया है। लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन,आदतन अपराधियों के विरुद्ध CCA की कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई, अवैध आग्नेयास्त्र रखने, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों आदि के विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। विशेष सघन अभियान चलाने को कहा गया है। गवाहों को समय पर कोर्ट में ले जाने को भी कहा गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अवैध नशीले पदार्थ के सौदागरों के खिलाफ भी अभियान चलाने को कहा गया है। किसी भी तरह की शिकायत पर फौरी कार्रवाई करने के लिये स्पेशल रिस्पांस टीम बनाने को कहा है। रात्रि गश्ती तेज करने को कहा गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :सुप्रीमो के करीबी के घर ED
इसे भी पढ़ें :चार घंटे में कटा दो लाख का चालान, ट्रैफिक SP ने की अपील… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :कृषि में देश आगे बढ़ रहा, लेकिन हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा : अर्जुन मुंडा
इसे भी पढ़ें :लक्षद्वीप, द्वारका के बाद अब PM ने यहां जाने का किया आग्रह…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :चेक बाउंस मामला : ‘मैडम जी’ को देनी पड़ी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें






