spot_img

CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ‘‘जामताड़ा में वीरग्राम-बरबेंदिया पुल के बन जाने से पूरे संथाल का धनबाद से रोड कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जामताड़ा से निरसा तक दूरी पहले से आधी हो जायेगी। आने-जाने में सहुलियत होगी। समय भी बचेगा। पुल के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नये अवसर आयेंगे। वहीं, आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।” यह कहना CM चंपई सोरेन का। मौका था जामताड़ा में बराकर नदी पर उच्चस्तरीय पुल के शिलान्यास समारोह का। CM ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचनाओं का बेहतर और मजबूत तंत्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में सड़कों तथा पुल- पुलिया का जाल बिछा रहे हैं, क्योंकि इसी के जरिए विकास का नया गलियारा बनता है। इस अवसर पर CM चंपई सोरेन ने 340 करोड़ 95 लाख 40 हजार रुपये की लागत से कई विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया, वहीं, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी। इसमें 263 करोड 87 लाख रुपये की बरबेंदिया पुल का शिलान्यास तथा 26 करोड़ रुपये की 12 अन्य योजनाओं का लोकार्पण और नींव रखी गई। वहीं, 69631 लाभुकों के बीच 52 करोड़ 80 लाख रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई।

CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड कभी गरीब प्रदेश नहीं रहा, लेकिन यहां के लोग गरीबी में रहने को मजबूर हैं। यहां के आदिवासियों- मूलवासियों के दुख- दर्द को किसी ने समझने की कोशिश नहीं की। यहां सिर्फ खनिज संसाधनों का दोहन होता रहा। अलग राज्य बनने के 19 वर्षों तक झारखंड के उत्थान पर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं रहा। साल 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होंने यहां के आदिवासियों- मूलवासियों, गरीब और जरूरतमंदों की हालत को समझा। उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने विकास का नया दरवाजा खोला।

हम जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं

CM चंपई सोरेन ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे जरूर पूरा करते हैं। हमारी सरकार घोषणाओं पर यकीन नहीं करती। आज की तारीख में सरकारी योजनाएं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक को मिल रहा है। यहां का कोई व्यक्ति अपने हक-अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। झारखंड को संवारा-निखारा जायेगा। हर गरीब और जरूरतमंद को रोटी,कपड़ा और मकान मिलेगा। विकास की धारा में कोई तबका नहीं छूटे, इसपर सरकार का विशेष जोर है। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आपके दरवाजे पर पहुंची। आज कोई भी ऐसा परिवार नहीं है, जहां सरकार की योजनाएं नहीं पहुंची हो।

अब सालों भर लहराएंगे फसल

CM चंपई सोरेन ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार पूरजोर कोशिश कर रही है। खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए पूरी ताकत से काम चल रहा है। खेतों में भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। CM ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में यहां के खेतों में सालों भर फसल लहलहायेंगे। राज्य में अब 30 लाख परिवार 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 15 हज़ार किलोमीटर सड़के बनाई जा रही है। CM चंपई सोरेन ने कहा कि जिन गरीब-जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, उन्हें सरकार अबुआ आवास दे रही है। 20 लाख लोगों को तीन कमरों का पक्का मकान देने का फैसला लिया गया है। विकास योजनाओं से जामताड़ा की तस्वीर बदलेगी।

इस अवसर पर मंत्री बसंत सोरेन, विधायक इरफान अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल , संताल परगना के आयुक्त लालचंद्र दादेल, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...