NALANDA : अबकी बिहार में प्यार के 6 टुकड़े कर दिये गये। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां लड़की नहीं लड़का मारा गया। कई टुकड़े में बंटे धड़ एक बोरे में मिला, वहीं सिर पटना के फतुहा के पास पुनपुन नदी से मिली। मारे गये लड़के का नाम विकास चौधरी है। इल्जाम है कि विकास को उसकी माशूका ने अपने पति के साथ मिलकर काट डाला। पुलिस ने विकास की माशूका ज्योति कुमारी और उसके पति रंजन कुमार को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दोनों की निशानदेही पर विकास की सिर कटी लाश मिली। हत्या के पीछे छुपे राज अभी खुलकर सामने नहीं आया है। मारा गया विकास एक बच्चे का बाप है। वहीं ज्योति के दो बच्चे हैं। बेमौत मारा गया विकास नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव का रहनेवाला था। उसके पिता का नाम नरेश चौधरी बताया गया। हत्या के पीछे दफन राज को पुलिस खोजने में जुटी है। हत्या कुदाल से काटकर करने की बात सामने आई है।

प्यार के चक्कर में कई टुकड़ों में कट गये भयानक लव स्टोरी के पीछे की जो बातें अबतक सामने आई है, उसके अनुसार करीब 10 साल पहले परीक्षा की तैयारी के लिये विकास अपने घर से दूर चला गया था। एक अजनबी शहर में वो भाड़े के एक मकान की खोज में लगा था। एक रोज एक घर के आंगन में उसकी नजर एक खूबसूरत लड़की पर चली गई। वो वहीं अटक गया और इस लड़की के घर में ही किरायेदार की हैसियत से रहने लगा। मकान मालिक के बेटी और विकास दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों में मोहब्बत हो गई। मोहब्बत के राह में दोनों इतने करीब हो गये कि दोनों एक दूसरे को भूल नहीं सके। वो लड़की ज्योति थी। दोनों एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते थे, पर घरवालों के सामने उनकी नहीं चली। दोनों की अलग-अलग शादी हो गई। ज्योति रंजन कुमार की दुल्हन बन गई। रंजन का घर नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द में है। दोनों की अलग-अलग जगहों पर शादी हो जाने के बाद भी इनका प्यार का खुमार नहीं उतरा। दोनों चुपके-चुपके मिलते-जुलते रहे। कहते हैं बीते बुधवार को विकास अपनी माशूका से मिलने उसके ससुराल चला गया। इसके बाद से ही वो गायब था। विकास के घरवाले गुमशुदगी की रपट दर्ज कराये। उन्हें अनहोनी हो जाने की आशंका थी। पुलिस ने विकास के मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले गये। शक के आधार पर ज्योति और उसके पति रंजन को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों टूट गये। अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद एक बोरे में बंद विकास का कई टुकड़े में बंटा धड़ मिला। वहीं सिर पुनपुन नदी में मिली। विकास के एक हाथ में जलने का निशान था, जिस कारण उसके धड़ मिलने के बाद ही उसकी पहचान कर ली गई थी। गिरफ्तार पति -पत्नी से पुलिस के कई आला अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी भी पूछताछ की है। फिलहाल दोनों के घरवाले चुप्पी साधे हुये हैं।
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जादूगरनी तबस्सुम छोड़ गईं अपनी यादें और बातें… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10 वीं पास के लिए CISF में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन










