UP : 75 हजार का इनामी कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना आज मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे यूपी STF ने एनकाउंटर कर मार गिराया। वेस्ट यूपी में इसके नाम का खौफ था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। गुरुवार को STF को मेरठ के भोला झाल पर उसके सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी मिली। STF के SP बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची, पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी और भागने लगा। जिसके बाद उसे चारों ओर से घेर लिया गया। जबावी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया। उस पर लूट, डकैती, मर्डर समेत 60 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज थे। गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में माफिया की कोई जगह नहीं।
मुजफ्फरनगर में छपार के खाद व्यापारी राजीव त्यागी की हत्या के मामले में कुख्यात अनिल दुजाना को आरोपी बनाया गया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है और 11 मई को सुनवाई होनी है। छपार के खाद व्यापारी राजीव गर्ग अपने भाई संजीव त्यागी की हत्या के मामले में गवाह थे। साल 2013 में राजीव त्यागी की हत्या कर दी गई थी। वारदात में अनिल दुजाना और जोगेंद्र जुगाला समेत कई आरोपियों को नामजद किया गया था।
अनिल दुजाना को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछली साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। अनिल दुजाना के खिलाफ दिल्ली व यूपी में मर्डर, मर्डर की कोशिश, आर्म्स एक्ट और रॉबरी आदि के 60 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस ने अनिल दुजाना पर 75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना यूपी के दुजाना गांव का है। 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला केस दर्ज हुआ था। साल 2019 में उसने अदालत परिसर में ही अपनी प्रेमिका पूजा से मंगनी की थी।
इसे भी पढ़ें : पति की दूसरी शादी से नाराज महिला, टुकड़ों में मिली यहां… देखें
इसे भी पढ़ें : उम्र 39 केस 145, सरकार ने 15 लाख रखा था इनाम…
इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में रांची के साथ इन जिलों में अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : इधर बेटी की विदाई, उधर परिवार में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल भक्तों ने कहा- भोलेबाबा हर दुख दूर कर देते… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो








