spot_img
spot_img

गंजेपन को रोक सकता है Mangrove के पेड़ का अर्क, जानें कैसे  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यदि आप रोजाना गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं। यदि आप गंजेपन का शिकार हैं या फिर अगर आपको एलोपीसिया की बीमारी है, जिसकी वजह से तेजी से बाल गिरने लगते हैं, तो बहुत चिंतित होने की आवश्‍यकता नहीं। थाईलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नई रिसर्च की है, जिसमें गंजेपन का इलाज खोजने का दावा किया गया है। मैनग्रोव के पेड़ के अर्क में गंजेपन को रोकने की क्षमता का दावा किया गया है।

थाईलैंड के वैज्ञानिकों का दावा

थाईलैंड के Chulalongkorn यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने Mangrove के पेड़ का एक अर्क खोजा है, जो Baldness का इलाज कर सकता है। यह स्टडी बेहद छोटी थी, क्योंकि इसमें सिर्फ 50 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। ये सभी लोग एंड्रोजेनिक एलोपीसिया की समस्या से ग्रस्त थे। स्‍टडी से पता चला है कि मैनग्रोव का अर्क बाल गिरने की समस्या को रोकता है और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाने में मदद करता है।

नए बाल आने में भी मिलती है सहायता

एविसीनिया मैरिन नाम के इस सब्स्टेंस में एविसेक्विनोन-सी नाम का केमिकल होता है और ऐसा माना जाता है कि इसकी मदद से बाल गिरने की समस्या को न सिर्फ रोका जा सकता है, बल्कि दोबारा बाल उगने में भी मदद मिल सकती है। यह केमिकल शरीर में उस हार्मोन के लेवल पर रोक लगाता है, जिसकी वजह से गंजेपन की समस्या होती है। इस सब्स्टेंस को रोजाना स्टडी में शामिल लोगों के स्कैल्प में लगाया गया और नियमित रूप से बालों के प्रोग्रेस की तस्वीर भी ली गई। इस दौरान बालों के ग्रोथ में सुधार नजर आया।

दवा के कई फायदे

इस स्टडी में शामिल प्रोफेसर कहते हैं कि इस इस दवा के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो यह उन एंजाइम्स को रोकता है, जो बाल गिरने वाले हार्मोन पैदा करते हैं और दूसरा-यह उस प्रोटीन का भी निर्माण करता है, जो हेयर ग्रोथ को उत्तेजित करते हैं। हालांकि इससे पहले की थाइलैंड का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) मैनग्रोव के अर्क को गंजेपन के इलाज के तौर पर आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे इसे कई और लोगों पर टेस्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Regular खाएं अंजीर, बदलेगी Health की तस्‍वीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...