Kohramlive : दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिये कॉलिंग को और शानदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी एक नया Noise Cancellation फीचर टेस्ट कर रही है, जो कॉलिंग का पूरा अनुभव बदल सकता है। अक्सर सड़क, कैफे या ऑफिस में कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर परेशानी बन जाता है। लेकिन इस नये फीचर की मदद से आसपास की आवाजें रियल-टाइम में फिल्टर हो जायेंगी।
इसे भी पढ़े :Bottle gourd : गर्मी में देसी ‘कूलर’ है लौकी, बस याद रखें ये गोल्डन रूल…
इसे भी पढ़े :Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी…
WhatsApp यूजर्स के लिये बड़ी राहत
वहीं, सामने वाले को आपकी आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.14.1 यूजर्स के लिये रोल आउट किया गया है। यानी अभी हर यूजर तक यह सुविधा नहीं पहुंची है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिये जारी किया जा सकता है। जिन यूजर्स को यह फीचर मिला है, उनके कॉल इंटरफेस में एक नया ऑप्शन दिख रहा है, जिसे आसानी से ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े :Palamu : बड़े भाई को टांगी से का’ट डाला…
इसे भी पढ़े :सारंडा में IED ब्ला’स्ट की चपेट में जवान…
इसे भी पढ़े :Ramgarh News : भोरे-भोर ए’नकाउंटर…
कुछ मामलों में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन भी रहता है। इस फीचर का मकसद कॉलिंग सिस्टम को बदलना नहीं, बल्कि उसे ज्यादा आसान और क्लियर बनाना है।












