Palamu : पलामू(Palamu) के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग गांव में रिश्तों को खून से रंग देने वाली वारदात सामने आई है। छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि परिवार में सगाई का माहौल था। चारों भाई एक साथ जुटे थे और शराब के दौर के बीच किसी बात पर पिंटू भुईयां और उसके छोटे भाई सीटू भुईयां के बीच विवाद भड़क गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि सीटू ने टांगी उठाई और पिंटू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
मौके पर पहुंची Palamu पुलिस
गंभीर हालत में पिंटू को पहले पांकी अस्पताल और फिर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि परिजन शव लेकर गांव भाग गये और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार राजेश रंजन के मुताबिक, हत्या की वजह शराब के नशे में हुआ विवाद है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठे में काम करते थे।
इसे भी पढ़ें : NIA-ATS का बड़ा एक्शन, करीब 100 अधिकारी कर रहे रेड…
इसे भी पढ़ें : सारंडा में IED ब्ला’स्ट की चपेट में जवान…










