Kohramlive : गर्मी बढ़ते ही शरीर जवाब देने लगता है, लेकिन आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण सी सब्जी Bottle gourd, चुपचाप शरीर को ठंडक और ताकत देती रहती है। लौकी को घिया या दूधी भी कहा जाता है। 90% से ज्यादा पानी, कम कैलोरी और भरपूर पोषक तत्व, यानी गर्मी में यह किसी औषधि से कम नहीं। Journal of Food Science and Technology की रिसर्च के मुताबिक, लौकी शरीर में सोडियम-पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है।
इसे भी पढ़े :UP News : बेटी के तलाक पर पिता बोले, ‘मेरी बेटी कोई सामान नहीं’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Ranchi में गरजे तेजस्वी, क्या बोल गये… जानें
Bottle gourd डायबिटीज कंट्रोल में भी मददगार
विशेषज्ञों के अनुसार, लौकी दिल, पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मददगार है। वजन घटाने में भी यह मददगार है। कम कैलोरी + ज्यादा फाइबर = पेट लंबे समय तक भरा, वहीं, ओवरईटिंग कम और वजन धीरे-धीरे कंट्रोल। डायबिटीज कंट्रोल में मददगार है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होने की वजह से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है। खाली पेट लौकी का जूस कई मामलों में फायदेमंद पाया गया है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
इसे भी पढ़े :Trump की गरज, रास्ता खोलो वरना आसमान से बरसेगा कहर…
इसे भी पढ़े :UP News : रोने वाली बहन ही निकली का’तिल…
फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है। लो फैट, दिल के लिये बेस्ट कॉम्बिनेशन है। कब्ज, गैस, एसिडिटी, सबमें राहत देती है। लिवर को साफ करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। शरीर में फ्लूड बैलेंस बनाए रखती है। सूजन कम करती है और त्वचा को भी हेल्दी बनाती है। अगर लौकी कड़वी है तो उसे बिल्कुल न खायें। कड़वी लौकी जहरीली हो सकती है और गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़े :Gamharia Dam : गम्हरिया डैम में डूब गये दो…
सेवन से पहले सावधानी
- जूस बनाने से पहले स्वाद जरूर चखें
- ताजा ही सेवन करें
- अगर कोई बीमारी या दवा चल रही है तो डॉक्टर से सलाह लें










