Chaibasa : चाईबासा के घने सारंडा जंगल में एक बार फिर बारूद की गूंज सुनाई दी। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा जंगल में हुये IED ब्लास्ट में CRPF की कोबरा बटालियन 205 के जवान अनुज कुमार घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हुआ।
SDPO ने की IED ब्लास्ट की पुष्टि
धमाके में जवान जख्मी हो गये। फिलहाल जवान को जंगल से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है। जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जायेगा। SDPO बहामन टूटी ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh News : भोरे-भोर ए’नकाउंटर…
इसे भी पढ़ें : Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी…










