सावित्रीबाई फुले योजना से कोई भी छात्रा ना रहे वंचित : DC

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा DC रमेश घोलप ने बुधवार को जिले के सभी बीडीओ एवं सीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक के तहत जिले के मुसहर परिवारों के सर्वे की अद्यतन स्थिति, कक्षा 9 से 12 तक के निर्गत जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की अद्यतन स्थिति एवं न्यायालय से संबंधित वाद की अद्यतन स्थिति जैसी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

गांव-गांव में चलाये अभियान 

डीसी ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कक्षा 8 से 12 तक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिले में 9 परियोजनाओं के तहत परियोजनावार 41005 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभिन्न स्कूलों से इस योजना के तहत अब तक कुल 41815 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। गांव-गांव में अभियान चलाकर 18 से 19 साल की छात्राओं का आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया, ताकि कोई भी अध्यनरत छात्रा इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना हो सके। 15 दिसंबर 2022 तक आवेदन जमा कर चेक लिस्ट बनाने की बात कही गई।

पेंशन योजना की समीक्षा

डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कल्याण एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं अस्वीकृत आवेदनों की स्थिति के बारे में पूछा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए इसके तहत मृत व्यक्तियों का सर्वेक्षण पूरा करने का दिशा निर्देश दिया गया। जिन आवेदकों का गलत उम्र होने के कारण पेंशन आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं उनसे पुनः आवेदन प्राप्त कर उनके उम्र की जांच करते हुए योजना से लाभान्वित करने की बात कही गई। योग्य व्यक्तियों को पेंशन से जोड़ने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

मनरेगा के तहत बढ़ाएं मानव दिवस

मनरेगा के तहत मानव दिवस को बढ़ाने का डीसी ने निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जूनियर इंजीनियरों को मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया एवं सभी लंबित बकाया भुगतान कराने की बात कही गई। नियमानुसार कार्य नहीं करने वाले वेंडरों की सूची बनाकर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने हेतु कहा गया। कल्याण विभाग के तहत प्राप्त होने वाले छात्रवृत्ति योजना की भी समीक्षा की गई एक कल्याण पोर्टल पर 252000 प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध कुल 52000 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ एवं बीपीएम को स्कूलवार तथा डीईओ, डीएसई एवं डीडब्ल्यूओ को अनुमंडल वार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने का निर्देश दिया।

इनकी भी रही मौजूदगी

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें

इसे भी पढ़ें : अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...