Kohramlive : दिन दहाड़े कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला गया। पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके सिर में सटा कर गोलियां मारी गई। उन्हें कुल 5 गोलियां लगी। एक सिर में बाकी 4 शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। मौके पर हो उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। मौके पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर पहुंचे। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सकरी थाना क्ष्रेत्र का है।
मामले को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई है उसके अनुसार कांग्रेस नेता संजीव त्रिपाठी उर्फ संजू कार से सकरी बाईपास की ओर जा रहे थे। कुछ ही दूर चलने पर बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इसके बाद उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। उन्हें 5 गोलियां लगी। वह बुरी तरह जख्मी हो गये। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधी कार से अलग-अलग दिशा में भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना आज दोपहर की है। दिनदहाड़े कॉंग्रेस नेता की हत्या की फैली खबर से इलाके में सनसनी है।
मौका-ए-वारदात पर पहुंची SSP पारुल माथुर ने बताया कि घटनास्थल से 7 खोखे मिले है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…















