spot_img
spot_img
spot_img

अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अद्भुत बेहतरीन आकाशीय नजारा होने वाला है। संभावना है कि साल में एक बार होने वाली अद्भुत नजारा कल दिख सकती है। हर घंटे 120 उल्कापिंडों की बारिश होगी। भारत में लोग इसे शाम साढ़े छह बजे के बाद देख सकते हैं। अगर आसमान साफ रहेगा तो आपको आसमानी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। बेहतरीन नजारा शाम को अंधेरा होने के बाद ही देखने को मिलेगा। जेमिनिड उल्कापिंडों की बारिश 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई है। यह 17 दिसंबर को खत्म हो जायेगी। इस पूरे समय में आसमान में उल्कापिंडों की बारिश होती दिखेगी। लेकिन 14 दिसंबर की रात यह ज्यादा तीव्र और सबसे अधिक खूबसूरत होगी। यह उल्कापिंड जेमिनी नक्षत्र से आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनिड मेटियोर शॉवर कहते हैं कि यह खूबसूरत नजारा 14 दिसंबर की देर रात तक देखने को मिल सकता है। ठंड के इस मौसम में चाय-वाय लेकर आप छत या बालकनी पर बैठकर इस आकाशीय नजारा का मजा ले सकते हैं। जैसे-जैसे धरती घूमती जाएगी, उल्कापिंडों की बारिश दूसरे देशों को दिखती जायेगी। वहीं आपकी आंखों से ओझल होती चली जाएगी। दिन में भी यह बारिश हो रही है लेकिन सूरज की रोशनी में यह दिखती नहीं है।

आसमान जितना ज्यादा साफ होगा, घनघोर अंधेरा होगा, उल्कापिंडों की यह बारिश साफ दिखाई देगी। यह नजारा देखने के लिये टेलिस्कोप या दूरबीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उल्कापिंडों की बारिश तब दिखाई देती है, जब पृथ्वी सूरज की उस कक्षा में पहुंचती है, जहां पर उल्कापिंडों की बड़ी बेल्ट है। ये उल्कापिंड जब पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण शक्ति की वजह से हमारे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तो ये जलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे लगता है कि आसमानी बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…

इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें

इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...