Bihar : हथियारबंद चंद गिने चुने अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं फायरिंग में उनके पिता और भाई को गोली लगने से वह दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कल देर रात घटना को अंजाम देने के बाद सारे हत्यारे वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद आसपास से जूटे कुछ पड़ोसियों का कहना था कि शुरू में उन्हें लगा कि मोहल्ले में आई बारात में गोलियों और पटाखों का शोर है। पर जब उनके पिता और भाई पर गोलियां चली तब मोहल्ले के लोग जागे। तब तक सारे हत्यारे भाग चुके थे। यह सनसनीखेज वारदात पटना के फुलवारी शरीफ में हुई।
घटना के संबंध में प्रथम दृष्ट्या जो बातें उछलकर सामने आई है उसके मुताबिक पटना के फुलवारी शरीफ में बीएमपी 16 के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलोनी सबलपुरा में प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा का घर है। बीती देर रात बाइकसवार अपराधियों ने उनके घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए। गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर के पिता सुधीर शर्मा और छोटा भाई छोटू भी लहूलुहान हो गए हैं। आनन-फानन में घरवालों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंटू शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता और भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। फुलवारीशरीफ जानीपुर बेऊर खगौल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन के लफड़े में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस हर बिन्दु पर गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…
इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें
इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…















